फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : छात्र समस्याओं पर एबीवीपी ने घेरा कुलपति कार्यालय

विज्ञापन
छात्र समस्याओं पर एबीवीपी ने घेरा कुलपति कार्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों और शोधार्थियों की शैक्षणिक व आधारभूत सुविधाओं में आ रही समस्याओं पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की लविवि इकाई ने सोमवार को कुलपति कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। प्रॉक्टर, डीएसडब्ल्यू और कुलसचिव के काफी देर तक समझाने के बावजूद छात्र कुलपति को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। करीब तीन घंटे चले धरना-प्रदर्शन के बाद पहुंचे कुलपति से मिलकर परिषद ने मेस, पानी, सफाई और पुस्तकालय की सुविधाओं में सुधार की मांग के साथ और शोधार्थियों से जुड़ी समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान छात्र कुलपति को बुलाए जाने की मांग पर अड़े रहे। इस बीच एबीवीपी कार्यकर्ताओं की प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी से तीखी नोकझोंक व धक्कामुक्की भी हुई। कुलपति के कार्यालय पहुंचने पर छात्रों ने उनके सामने छात्रावासों में भोजन की गुणवत्ता सुधारने, शौचालयों में स्वच्छता और पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने, जरूरी मरम्मत कार्य कराने तथा पुस्तकालय और साइबर लाइब्रेरी में पुस्तकें, ई-जर्नल और इंटरनेट की सुविधा बेहतर करने की मांग उठाई गई। एबीवीपी ने पीएचडी शोधार्थियों के इंस्टीट्यूशनल आईडी, कॉमन रूम, विभागीय पुस्तकालय और छात्रावास से जुड़े मुद्दे भी उठाए। वार्ता के दौरान इन समस्याओं के समाधान के लिए कमेटी गठित करने और उसमें विद्यार्थियों को भी शामिल करने पर सहमति बनी। विवि प्रशासन ने संबंधित कमेटी को 30 सितंबर तक निर्णय कुलपति के समक्ष प्रस्तुत करने की बात कही। इसके अलावा ललित कला संकाय और विजुअल आर्ट्स के विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर लैब, आवश्यक उपकरण और अन्य प्रशासनिक समस्याओं के समाधान की मांग भी रखी गई।

एबीवीपी अवध प्रांत के प्रांत मंत्री अर्पण कुशवाहा ने कहा कि प्रशासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इकाई उपाध्यक्ष वर्तिका और मंत्री आर्यन ने कहा कि मांगों के प्रभावी क्रियान्वयन तक प्रशासन से संवाद और निगरानी जारी रहेगी। प्रदर्शन में आर्यन शर्मा, अमन दुबे, सौम्य शुक्ला, कविता, नंदिनी, सिद्धार्थ, प्रत्युष, विवेक, शक्ति, शिवम, अक्षय और विनायक समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुलपति ने छात्रावासों से आए दिन आ रही शिकायतों को लेकर एक कमेटी गठित करने को भी कहा है। यह कमेटी शिकायतों के पीछे की हकीकत जांचेगी और अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी। इसके अलावा शोधार्थियों की समस्याओं के हल के लिए भी एक कमेटी गठित की गई है जो उचित समाधान के लिए काम करेगी।

Next
AU ऐप में पढ़ें