फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पकड़ा गया दो किलो अमेरिकन गांजा, पुलिस ने इस तरह से पकड़ा रंगे हाथ; ऐसे होती थी तस्करी

Sat, 08 Nov 2025 06:41 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Ganja seized in Lucknow: लखनऊ पुलिस ने एएनटीएफ के साथ मिलकर दो किलो अमेरिकन गांजा पकड़ लिया है। गांजे की कीमत लाखों बताई जा रही है। 
विज्ञापन
पुलिस ने किया गांजा जब्त। डेमो पिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व मड़ियांव पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार देर रात यादव चौराहे के पास से दो मादक पदार्थ तस्करों प्रतापगढ़ कंधई निवासी सूरज सिंह और सत्यम को गिरफ्तार किया। उनके पास से करीब दो किलो अमेरिकन गांजा, तीन मोबाइल व एक कार मिली। बरामद गांजे की कीमत लाखों में बताई गई है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार रात एएनटीएफ की टीम की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। एएनटीएफ में तैनात दरोगा कुलदीप शर्मा ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मड़ियांव थाने में केस दर्ज कराया है।

फर्जी दरोगा ने सप्लाई करने के लिए दिया था गांजा
पूछताछ में आरोपी सूरज व सत्यम ने बताया कि अमेरिकन गांजे की तस्करी का धंधा गोरखपुर के दाऊदपुर निवासी फर्जी दरोगा प्रनीत तिवारी अपने साथी अभिषेेक यादव के साथ करता है। उसने ही उन लोगों को गांजा लखनऊ में सप्लाई करने के लिए दिया था। आरोपी प्रनीत आईआईएम रोड स्थित अपार्टमेंट में रहता है। आरोपियों ने यह भी बताया कि वह अपनी कार में दरोगा की कैप को आगे रखकर तस्करी करता है। उसका साथ अभिषेक यादव देता है। आरोपियों ने बताया कि वे लोग प्रनीत व अभिषेक से 14 से 15 बार पहले भी अमेरिकन गांजा खरीदकर बेच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें