फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी टी 20: सट्टा लगाते दो सट्टेबाज इकाना स्टेडियम से गिरफ्तार, टेलीग्राम और वाट्स एप ग्रुप से करते थे खेल

Sat, 07 Sep 2024 02:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सटोरिए हर मैच में टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप बनाते हैं, जो करीब एक घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। इसके बाद सट्टा लगना शुरू हो जाता है। पुलिस ने सुशांत गोल्फ सिटी में केस दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इकाना स्टेडियम से बृहस्पतिवार को यूपी टी 20 लीग के तहत काशी और कानपुर के बीच चल रहे मैच में इवेंट ऑफिसर ने दो लोगों को सट्टा लगाते पकड़ लिया। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने सट्टेबाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इनके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन


सीतापुर के सिधौली निवासी हितेश शुक्ला शील्ड गार्ड प्रा. लि. कंपनी के कर्मचारी हैं। वह इकाना स्टेडियम इवेंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि इकाना स्टेडियम में पांच सितंबर को कानपुर और काशी के बीच मैच खेला जा रहा था। इस बीच इवेंट टीम को स्टेडियम में बैठे दो लोग संदिग्ध लगे। टीम ने देखा कि दोनों मोबाइल पर किसी एप को खोल कर मैच संबंधी चैटिंग कर रहे थे। इसकी जानकारी टीम ने इवेंट ऑफिसर हितेश को दी।

ये भी पढ़ें -  'वो खिलाड़ियों का नहीं कांग्रेस का आंदोलन था...' विनेश और बजरंग के राजनीति में आने पर बोले बृजभूषण
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों की आज सीएम योगी से होगी मुलाकात, पांच नाम भेजे गए


हितेश ने अपने  सहयोगी तिलक और अनुभव के साथ दोनों को पकड़ लिया। टीम ने जब दोनों के मोबाइल की जांच की तो पता चला कि दोनों OLA Bet Site और Unicon 365.com site एप से ऑनलाइन सट्टा खेल व खिलवा रहे थे।

पूछताछ करने पर सट्टेबाज ने अपना नाम कानपुर के शांति नगर का अक्षय गुप्ता और संजय नगर का नरेंद्र गंगवार बताया। हितेश मामले की जानकारी सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को दी और दोनों सट्टेबाजों को उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन


सटोरियों को दे रहे थे टिप
दोनों आरोपी ऑनलाइन अपडेट होने से पहले मैच लाइव देखकर अपने साथी सटोरियों को टिप दे रहे थे ताकि वे हर बाल और विकेट पर सट्टा पर का रेट तय कर सके। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अंजनी कुमार मिश्र के मुताबिक दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है साथ  ही जिन साथियों को ये टिप दे रहे थे उनकी तलाश की जा रही है।

एक घंटे पहले ही सक्रिय हो जाता है टेलीग्राम ग्रुप
सट्टेबाजी के लिए सटोरिए हर मैच में टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप बनाते हैं, जो करीब एक घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। इसके बाद सट्टा लगना शुरू हो जाता है। सट्टा संचालक एक लिंक के जरिये से सट्टा खेलने वालों से जुड़ जाता है फिर भाव की जानकारी लगातार अपडेट होती रहती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें