फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triple Murder Photos: फरहीन के सीने में आर-पार हुई गोली, हंजला का सिर हुआ क्षत-विक्षत; बेटा और लल्लन यहां छिपे

Sun, 04 Feb 2024 11:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Malihabad Triple Murder Case: लखनऊ के मलिहाबाद के मोहम्मदनगर तालुकेदारी गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान छह फीट जमीन को लेकर हुए विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने अपने बेटे और साथियों के साथ घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मां-बेटे और चचेरे भाई को मार डाला। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
1 of 11
Lucknow Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
 Lucknow Malihabad Triple Murder: लखनऊ के मलिहाबाद के मोहम्मदनगर गांव में हुए तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर और उसका बेटा अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। दोनों की लोकेशन मुरादाबाद में मिली है। पुलिस की टीमें मुरादाबाद में धरपकड़ करने में लगी हैं। 

उधर गिरफ्तार किये जा चुके हिस्ट्रीशीटर के ड्राइवर से पुलिस पूछताछ कर रही है। वह रविवार को जेल भेजा जा सकता है। आरोपी विदेश न भाग पाएं, इसे लेकर पुलिस ने संबंधित विभागों से जानकारी साझा की है।

मोहम्मदनगर गांव में जमीन विवाद में शुक्रवार दोपहर हिस्ट्रीशीटर लल्लन खान उर्फ सिराज ने अपने बेटे फराज खान, साथी फुरकान और ड्राइवर अशरफी के साथ मिलकर अपनी भतीजी फरहीन (35), उसके बेटे हंजला (15) और चचेरे भाई मुनीर उर्फ ताज (55) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

वारदात के बाद पुलिस की घेराबंदी होने पर माल के गोपरामऊ में आरोपी थार गाड़ी और उसी में लाइसेंसी राइफल छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने लल्लन के ड्राइवर अशरफी को कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। अन्य तीनों आरोपी अभी गिरफ्त से दूर हैं।
 
विज्ञापन

2 of 11
मुख्य आरोपी और उसका बेटा - फोटो : अमर उजाला
शनिवार दोपहर सोशल मीडिया पर आरोपियों के हरदोई के एक थाने में सरेंडर करने का मैसेज वायरल हुआ मगर वह सिर्फ अफवाह साबित हुआ। सूत्रों के मुताबिक लल्लन और फराज की लोकेशन मुरादाबाद में मिली है।
 
विज्ञापन

3 of 11
Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
वहां दोनों ने किसी परिचित के घर में शरण ली है। पुलिस की टीमें मुरादाबाद में आरोपियों की तलाश कर रही हैं। डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया कि पांच टीमें लगी हैं। अहम सुराग मिले हैं। जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।

4 of 11
Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
दो के आरपार हो गई गोली, हंजला का सिर क्षत-विक्षत हो गया
डॉक्टरों के दो पैनलों ने शनिवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट की मौजूदगी में तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक फरहीन को सामने से सीने के बाएं तरफ गोली मारी गई। जो आरपार हो गई। शरीर के भीतर कारतूस का टुकड़ा धंसा मिला।
विज्ञापन

5 of 11
Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
मुनीर को भी सामने से गोली मारी गई। जो गर्दन में धंसी और आरपार हो गई। इसके अलावा 15 साल के हंजला को सामने से सिर पर गोली मारी। जिससे उसका सिर क्षत-विक्षत हो गया। तीनों की मौत शॉक एंड हेमरेज से हुई।
विज्ञापन

6 of 11
Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
जनाजे में जुटे सैकड़ों लोग, गांव में मातम
दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तीनों शव गांव पहुंचे। शव देख हंजला के नाना सलीम बेहोश होकर गिर गए। सैकड़ों ग्रामीण जनाजे में शामिल हुए। पूरे गांव में मातम पसरा रहा। मृतकों के परिजन बेहाल और बदहवास दिखे। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। मृतक मुनीर की बेटियों हाफसा, रेशम, उम्मी व पत्नी आयशा ने आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की।
 
विज्ञापन

7 of 11
Triple Murder Photos - फोटो : अमर उजाला
आखिर कब चलेगा बुलडोजर
पत्नी फरहीन और बेटे हंजला की हत्या से फरीद स्तब्ध हैं। रोते-बिलखते हुए उन्होंने कहा कि बेगुनाहों को दिनदहाड़े मार दिया गया। हत्यारे अभी तक पकड़े भी नहीं गए हैं। आखिर वह कब पकड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि आखिर कातिलों के घरों पर बुलडोजर कब चलेगा?

8 of 11
Lucknow Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
पैमाइश के वक्त छह फीट जमीन को लेकर हुआ विवाद, मां-बेटे समेत तीन की हत्या
आपको बता दें कि लखनऊ के मलिहाबाद के मोहम्मदनगर तालुकेदारी गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान छह फीट जमीन को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार को हिस्ट्रीशीटर ने अपने बेटे और साथियों संग मिलकर घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मां-बेटे और चचेरे भाई की हत्या कर दी। असलहा लहराते हुए आरोपी फरार हो गए। 

9 of 11
Lucknow Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस कमिश्नर समेत अन्य अधिकारी, फोरेंसिक टीम और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे। एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश में पांच टीमें लगाई गई हैं।

 

10 of 11
Lucknow Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर लल्लन खान का गांव के ही रहने वाले फरीद खान (लल्लन के रिश्ते में दामाद) से जमीन का विवाद चल रहा था। इस जमीन में दो और भी हिस्सेदार हैं। शुक्रवार को मीठेनगर में विवादित जमीन की पैमाइश होनी थी। फरीद के अलावा अन्य दोनों पक्षों के लोग मौके पर मौजूद थे। वहां पैमाइश के दौरान छह फीट जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। 

 
विज्ञापन

11 of 11
Lucknow Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
विवाद की जानकारी होते ही बीच रास्ते से फरीद वापस घर लौट गए थे। उधर, लल्लन इस विवाद के पीछे फरीद की साजिश मान रहा था। वह वहां से तुरंत (करीब साढ़े तीन बजे) अपने बेटे फराज खान व अन्य साथियों के साथ थार से फरीद के घर पहुंच गया। वे ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। इसमें फरीद के (15) वर्षीय बेटे हंजला, पत्नी फरहीन (35) और बीच-बचाव करने पहुंचे फरीद के चाचा मुनीर (55) को गोलियां लग गईं। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने लल्लन के ड्राइवर अशरफी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें