लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर एयर कॉनकोर्स निर्माण के चलते 28 जून से 10 जुलाई के बीच 25 ट्रेनें बदले मार्ग से चलाई जाएंगी। ट्रेनें चारबाग स्टेशन नहीं आएंगी। इसके अलावा 60 से अधिक ट्रेनों को बदले हुए प्लेटफार्म से चलाया जाएगा।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आरएलडीए की पर से चारबाग अपग्रेडेशन का कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। बदलाव 28 जून से शुरू हो जाएगा। एयर कॉनकोर्स का निर्माण कार्य चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर किया जाना है, जिसके चलते ही यह बदलाव किया गया है। गारेखपुर-मुंबई, मुंबई-गोरखपुर, सूरत-मुजफ्फरपुर, हमसफर, साबरमती सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों को लखनऊ स्टेशन के बजाय मानकनगर, ऐशबाग, मल्हौर, उतरेठिया स्टेशनों से चलाया जाएगा। दो दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।