फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: मूर्ति विसर्जन और शोभायात्रा के चलते तीन दिन बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक, इन रास्तों पर रहेगी नो एंट्री

Sun, 18 Oct 2026 09:53 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lucknow traffic: लखनऊ में आने वाले तीन दिनों तक ट्रैफिक में बदलाव रहेगा। यह डायवर्जन 21 अक्तूबर तक के लिए रहेगा। 
 
विज्ञापन
लखनऊ दुर्गा पूजा पंडाल - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन और शोभायात्राओं को देखते हुए 19, 20 और 21 अक्तूबर को यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक अर्पित विजयवर्गीय ने दी।
विज्ञापन


-अयोध्या मार्ग से कमता की ओर से कैसरबाग बस अड्डा जाने वाली रोडवेज बसें कमता तिराहे से विजयीपुर अंडरपास, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा, समतामूलक चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा, पीएनटी (बालू अड्डा) चौराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा, क्लार्क अवध तिराहा और सीडीआरआई तिराहा होते हुए कैसरबाग बस अड्डा जा सकेंगी। वापसी में भी यही मार्ग निर्धारित रहेगा।
-सीतापुर रोड से कैसरबाग बस अड्डा आने वाली रोडवेज और सिटी बसें मड़ियांव, पुरनिया, डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग, पक्का पुल चौराहा, शाहमीना तिराहा, डालीगंज पुल चौराहा और सीडीआरआई तिराहा होते हुए कैसरबाग पहुंचेंगी। वापसी में बसें बलरामपुर ढाल और शहीद स्मारक होकर जा सकेंगी।
विज्ञापन

-सुभाष चौराहे, चौक, डालीगंज पुल चौराहा और कैसरबाग से सुभाष चौराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन क्लार्क अवध तिराहा से चिरैयाझील तिराहा, सहारागंज तिराहा या संकल्प वाटिका ओवरब्रिज होकर जा सकेंगे।
-डालीगंज इक्का-तांगा स्टैंड चौराहा से झूलेलाल पार्क और नदवा बंधा तिराहे की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन डालीगंज पुल चौराहा या डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग होकर जा सकेंगे।
-टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा, मकबरा रोड से परिवर्तन चौक और सुभाष चौराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन कैसरबाग बस अड्डा या सीडीआरआई तिराहा, क्लार्क अवध तिराहा और चिरैयाझील तिराहा होकर जा सकेंगे।
-निरालानगर और आईटी चौराहा, निरालानगर, आईटी चौराहा और हनुमान सेतु मंदिर तिराहे से सुभाष चौराहे की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग और डालीगंज पुल चौराहा होकर जा सकेंगे। आईटी चौराहे से बाएं मुड़कर समथर पेट्रोल पंप और निशातगंज के रास्ते भी जा सकेंगे।
-हजरतगंज चौराहा से सुभाष चौराहा, हनुमान सेतु मंदिर और आईटी चौराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन मकबरा रोड, टेलीफोन एक्सचेंज कार्यालय, सीडीआरआई तिराहा और डालीगंज पुल चौराहा या सिकंदरबाग चौराहा, सहारागंज तिराहा, चिरैयाझील तिराहा और क्लार्क अवध तिराहा होकर जा सकेंगे।
-हनुमान सेतु और नदवा बंधा तिराहा से नदवा बंधा रोड और झूलेलाल पार्क की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन आईटी चौराहा और डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग होकर जा सकेंगे।
-महाराणा प्रताप चौराहा से हिवेट रोड और बंगाली क्लब की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन बर्लिंगटन चौराहा या बांसमंडी चौराहा होकर जा सकेंगे।


 
Trending Videos
विज्ञापन

स्मृति दिवस के रिहर्सल और मुख्य कार्यक्रम के लिए यातायात डायवर्जन

 पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 19 अक्तूबर को रिहर्सल और 21 अक्तूबर को मुख्य कार्यक्रम के मद्देनजर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक अर्पित विजयवर्गीय ने दी।

-निशातगंज से आईटी चौराहे की ओर आने वाला यातायात इंदिरा ओवरब्रिज ढाल (अतिथि इन होटल) तिराहे से सीधे नहीं जा सकेगा। यह यातायात तिराहे से बाएं मुड़कर न्यू हैदराबाद, निशातगंज (पुलिस लाइन के पीछे) से एनसीसी कार्यालय और बंधा रोड होकर जा सकेगा।
-छन्नीलाल चौराहे से सेंट्रल बैंक तिराहे की ओर आने वाला यातायात सेंट्रल बैंक तिराहे से पुलिस लाइन अस्पताल के गेट नंबर-5 और आईटी चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात सेंट्रल बैंक तिराहे से बाएं मुड़कर इंदिरा ओवरब्रिज ढाल (अतिथि इन होटल) तिराहे से सीधे निशातगंज या दाएं मुड़कर न्यू हैदराबाद, निशातगंज (पुलिस लाइन के पीछे) से एनसीसी कार्यालय और बंधा रोड होकर जा सकेगा।
-अयोध्या रोड और जीटीआई की ओर से आने वाले व्यावसायिक वाहन (रोडवेज और सिटी बसें) बादशाहनगर चौराहे से निशातगंज और आईटी चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन बादशाहनगर चौराहे से ओवरब्रिज होकर पेपर मिल तिराहा और सुशीला स्मृति वाटिका के रास्ते जा सकेंगे।
-सुभाष चौराहे, हनुमान सेतु या डालीगंज पुल की ओर से आने वाला यातायात आईटी चौराहे से पुलिस लाइन गेट नंबर-5, अयोध्या रोड और निशातगंज की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात आईटी चौराहे से सीधे या बाएं मुड़कर निराला नगर-विवेकानंद ओवरब्रिज, कपूरथला और छन्नीलाल चौराहे होकर जा सकेगा।
-निराला नगर चौराहा नंबर-4 से निराला नगर मोड़ और आईटी चौराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात निराला नगर चौराहा नंबर-4 से दाएं मुड़कर डालीगंज की ओर जा सकेगा।
-डालीगंज से आने वाला सामान्य यातायात आईटी चौराहे से आईटी मेट्रो स्टेशन की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात आईटी चौराहे से बाएं मुड़कर निराला नगर और कपूरथला होकर जा सकेगा।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें