दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन और शोभायात्राओं को देखते हुए 19, 20 और 21 अक्तूबर को यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक अर्पित विजयवर्गीय ने दी।
-अयोध्या मार्ग से कमता की ओर से कैसरबाग बस अड्डा जाने वाली रोडवेज बसें कमता तिराहे से विजयीपुर अंडरपास, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा, समतामूलक चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा, पीएनटी (बालू अड्डा) चौराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा, क्लार्क अवध तिराहा और सीडीआरआई तिराहा होते हुए कैसरबाग बस अड्डा जा सकेंगी। वापसी में भी यही मार्ग निर्धारित रहेगा।
-सीतापुर रोड से कैसरबाग बस अड्डा आने वाली रोडवेज और सिटी बसें मड़ियांव, पुरनिया, डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग, पक्का पुल चौराहा, शाहमीना तिराहा, डालीगंज पुल चौराहा और सीडीआरआई तिराहा होते हुए कैसरबाग पहुंचेंगी। वापसी में बसें बलरामपुर ढाल और शहीद स्मारक होकर जा सकेंगी।
-सुभाष चौराहे, चौक, डालीगंज पुल चौराहा और कैसरबाग से सुभाष चौराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन क्लार्क अवध तिराहा से चिरैयाझील तिराहा, सहारागंज तिराहा या संकल्प वाटिका ओवरब्रिज होकर जा सकेंगे।
-डालीगंज इक्का-तांगा स्टैंड चौराहा से झूलेलाल पार्क और नदवा बंधा तिराहे की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन डालीगंज पुल चौराहा या डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग होकर जा सकेंगे।
-टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा, मकबरा रोड से परिवर्तन चौक और सुभाष चौराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन कैसरबाग बस अड्डा या सीडीआरआई तिराहा, क्लार्क अवध तिराहा और चिरैयाझील तिराहा होकर जा सकेंगे।
-निरालानगर और आईटी चौराहा, निरालानगर, आईटी चौराहा और हनुमान सेतु मंदिर तिराहे से सुभाष चौराहे की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग और डालीगंज पुल चौराहा होकर जा सकेंगे। आईटी चौराहे से बाएं मुड़कर समथर पेट्रोल पंप और निशातगंज के रास्ते भी जा सकेंगे।
-हजरतगंज चौराहा से सुभाष चौराहा, हनुमान सेतु मंदिर और आईटी चौराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन मकबरा रोड, टेलीफोन एक्सचेंज कार्यालय, सीडीआरआई तिराहा और डालीगंज पुल चौराहा या सिकंदरबाग चौराहा, सहारागंज तिराहा, चिरैयाझील तिराहा और क्लार्क अवध तिराहा होकर जा सकेंगे।
-हनुमान सेतु और नदवा बंधा तिराहा से नदवा बंधा रोड और झूलेलाल पार्क की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन आईटी चौराहा और डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग होकर जा सकेंगे।
-महाराणा प्रताप चौराहा से हिवेट रोड और बंगाली क्लब की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन बर्लिंगटन चौराहा या बांसमंडी चौराहा होकर जा सकेंगे।