यूनियन मिनिस्टर वैंकया नायडू ने मंगलवार को फास्ट ट्रैक स्मार्ट सिटी कॉम्पिटीशन के 13 विजेता शहरों के नामों की घोषणा की। इन शहरों में लखनऊ का नाम टॉप पर है।
स्मार्ट सिटी मिशन योजना को लेकर नई दिल्ली में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की अहम बैठक के बाद ये फैसला लिया गया।
इसमें स्मार्ट सिटी के लिए मिले प्रस्तावों के मूल्यांकन के बाद शहरों की मेरिट तय की गई है। इसके लिए फास्ट ट्रैक मोड में 23 शहर पर चर्चा हुई। स्मार्ट सिटी प्लान में 19 फीसदी तक सुधार को देखते हुए लखनऊ को पहला स्थान दिया गया।