ईशा (बायें) व अपने माता-पिता के साथ यशस्वी सिंह।
- फोटो : amar ujala
सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम सोमवार दोपहर घोषित कर दिए गए। इस परीक्षा में भी लखनऊ के होनहारों ने जलवा कायम किया। शहर की ईशा श्रीवास्तव ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, यशस्वी सिंह ने 496 अंक अर्जित किए।
ईशा रानी लक्ष्मीबाई सीनियर सेकंडरी स्कूल की और यशस्वी सिंह लखनऊ पब्लिक स्कूल साउथ सिटी की छात्रा हैं।
सभी छात्र सीबीएसई की साइट cbse.nic.in पर जाकर अपने अंक देख सकते हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 29 मार्च तक आयोजित की थी। लगभग 18.19 लाख छात्रों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2019 के लिए पंजीकरण किया है।
91.1 फीसदी छात्र 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं। सिद्धांत पैंगोरिया जहां सीबीएसई बोर्ड के कक्षा दस के पहले टॉपर बने हैं।