फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अक्टूबर को यूपी सरकार लखनऊ को देगी खास सौगात

Mon, 15 Sep 2014 01:22 AM IST
सुधीर कुशवाहा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दो अक्तूबर को शहर को माल एवेन्यू रेलवे ओवरब्रिज का तोहफा मिल सकता है। गांधी जयंती के दिन इस ओवरब्रिज की सौगात देने की मुख्यमंत्री की उम्मीदों को रेलवे ने हरी झंडी दिखा दी है।
विज्ञापन


उसने पुल पर रेलवे क्रासिंग के हिस्से के ऊपर गॉर्डर लगाने के लिए सेतु निगम को मंजूरी दे दी है। रेलवे सोमवार से दो घंटे वाले चार ब्लॉक (यानी ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा) निगम को देगा।

इससे करीब 100 ट्रेनें प्रभावित होंगी। सेतु निगम के अनुसार कम से कम 15 दिन तक पुल का काम होने पर ही उसे दो अक्तूबर को यातायात के लिए शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन


सेतु निगम ने माल एवेन्यू पुल के दोनो छोर का काम पूरा कर लिया है। रेलवे क्रासिंग के ठीक ऊपर वाले हिस्से का काम अब शुरू होना है। इसके लिए क्रेन की मदद से गॉर्डर को जोड़कर उसके ऊपर पुल बनाया जाएगा।
विज्ञापन


पुल बनाने के लिए गॉर्डर और क्रेन चार दिनों से आकर खड़ी हैं। गॉर्डर लगाने के लिए सेतु निगम को रेलवे से 45 मिनट वाले पांच ब्लॉक चाहिए।

रेलवे ने निगम को दो घंटे वाले चार ब्लॉक की मंजूरी दे दी है। इन ब्लॉक के आदेश सोमवार सुबह मिल जाएंगे। ब्लॉक के समय ट्रेन संचालन बाधित होगा।

इस समस्या से निपटने का प्लान भी रेलवे ने मुख्यालय से स्वीकृत करा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें