फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन सात नवंबर तक रद्द, गया के लिए जनरथ बस शुरू

Sun, 01 Nov 2020 05:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दिल्ली की ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से उत्तर रेलवे प्रशासन ने शनिवार को लखनऊ से आनंदविहार के बीच चलने वाली 04422/21 त्यौहार स्पेशल ट्रेन को सात नवंबर तक के लिए निरस्त कर दिया है।

विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि आनंदविहार से लखनऊ के लिए 04422 त्यौहार स्पेशल 01, 04 और 06 नवंबर को नहीं चलेगी। वहीं, वापसी में 04421 त्यौहार स्पेशल लखनऊ से आनंद विहार के लिए 02, 05 व 07 नवंबर को रद्द रहेगी।

गया के लिए जनरथ बस शुरू
परिवहन निगम ने शनिवार को बिहार के गया के लिए लखनऊ से जनता एसी बस जनरथ की शुरुआत कर दी है। चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय के अनुसार आलमबाग अड्डे से यह जनरथ बस रोजाना दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन


यात्रियों को 610 किलोमीटर की दूरी के लिए 617 रुपये किराया देना होगा। वापसी में गया अड्डे से दोपहर 12 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी, जो रात 11 बजे आलमबाग बस अड्डे पहुंचेगी। यात्री इस जनरथ बस में ऑनलाइन एडवांस और तत्काल में सीटों की बुकिंग करा सकते है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें