फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: इंडियन बैंक में तैनात होमगार्ड की अज्ञात वाहन की ठोकर से दर्दनाक मौत

Sun, 01 Nov 2020 04:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
मथुरा प्रसाद वर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहराइच के वजीरगंज-जैतापुर मार्ग पर शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत हो गई। मृतक होमगार्ड फखरपुर स्थित एक बैंक में ड्यूटी से वापस घर लौट रहा था तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने होमगार्ड को ठोकर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


बौंडी थाना क्षेत्र डिहवा कला निवासी मथुरा प्रसाद वर्मा (30) पुत्र राम मूरत वर्मा  इलाहाबाद बैंक (इंडियन बैंक) से ड्यूटी कर अपने घर वापस जा रहे थे। तभी वजीरगंज के पास बरगदीहा बाबा की मजार के निकट अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मथुरा बुरी तरह घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी नेहा वर्मा व बेटे रवि (10), गुड़िया (8) व सौरभ (4) का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक पीपी पांडे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें