फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला ने पहली शादी छिपाकर डॉक्टर से कर लिया दूसरा विवाह, पहले वाले को तलाक भी नहीं दिया, यूं खुला मामला

Sat, 09 Aug 2025 02:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के डॉक्टर ने अपनी दूसरी पत्नी पर पहली शादी छिपाकर विवाह करने का आरोप लगाया है। मामले का खुलासा होने पर पता चला कि पहले पति से तलाक भी नहीं लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिनहट के मटियारी निवासी डॉ. मुकेश गुप्ता ने दूसरी पत्नी पर अपनी पहली शादी छिपाकर उनसे विवाह करने व बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। चिनहट पुलिस ने महिला व चार अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


डॉ. मुकेश हरदोई की कछौना सीएचसी में तैनात हैं। उनके मुताबिक वर्ष 2019 में बीमारी से उनकी पहली पत्नी मीनल की मौत हो गई थी। कुछ समय बाद परिचित राम सेवक, लक्ष्य गुप्ता, रेन गुप्ता व अज्ञात युवक राजाजीपुरम की निहारिका का रिश्ता लेकर उनके घर पहुंचे। उन्हें बताया गया कि निहारिका तलाकशुदा है।

ये भी पढ़ें - 'प्रदेश में बाढ़ से हाहाकार...लगता है पूरी सरकार मठ में विश्राम करने चली गई', यूपी सरकार पर अखिलेश का हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हिस्ट्रीशीटर ने पंचायत भवन के सामने फिर रखी गुमटी, हटाने पर दी थी धमकी... वहीं रखेंगे


डॉक्टर ने निहारिका से 16 फरवरी 2021 में शादी कर ली। मुकेश का आरोप है कि उनकी पहली पत्नी से हुई बेटी को निहारिका प्रताड़ित करने लगी। वह उसे खाना भी नहीं देती थी। डॉक्टर के मुताबिक उन्हें पता चला कि निहारिका का तलाक ही नहीं हुआ है। उन्होंने चिनहट पुलिस से शिकायत की, पर कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में कोर्ट की शरण ली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें