फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: जाली कागजात भी तैयार करता था धर्मांतरण का गवाह 'सारिक'; फिर डॉ. रमीज से करवाया था निकाह

Sat, 31 Jan 2026 08:00 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

केजीएमयू महिला डॉक्टर के धर्मांतरण मामले में आरोपी डॉ. रमीज के करीबी सारिक खान को कोर्ट ने जेल भेज दिया। जांच में सामने आया कि वह जाली दस्तावेज तैयार करता था और धर्मांतरण का गवाह भी बनता था। पुलिस को उसके मोबाइल से अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
केजीएमयू विवाद केस - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केजीएमयू की महिला रेजीडेंट के यौन शोषण और धर्मांतरण के प्रयास का आरोपी डॉ. रमीज के करीबी सारिक खान को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। सारिक आगरा की महिला डॉक्टर के धर्मांतरण कराने का गवाह था। आरोपी ने महिला डॉक्टर पर दबाव भी बनाया था।

विज्ञापन


छानबीन में सामने आया है कि सारिक जाली दस्तावेज भी तैयार करता था। धर्मांतरण के बाद महिलाओं का नया नाम रखा जाता था। उसी नाम पर जाली कागजात तैयार होते थे। पुलिस ने आरोपी से सवाल जवाब किए। सारिक से पूछा गया कि अब तक उसने कितनी महिलाओं के धर्मांतरण कराए हैं। इस सवाल पर आरोपी ने चुप्पी साध ली। 

धर्मांतरण के मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि धर्मांतरण कराने वाले काजी की उम्र 90 के पार है। यही नहीं, वह गंभीर बीमारी से ग्रसित भी है। यही वजह है कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। 
विज्ञापन


सारिक के मोबाइल फोन में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन को फोरेंसिक टीम के पास भेजा जाएगा। आरोपी ने काफी डाटा मिटा दिए हैं। डाटा रिकवरी के बाद गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

ठिकाने बदलकर रह रहा था आरोपी

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गिरफ्तारी के डर से वह ठिकाने बदल-बदलकर रह रहा था। वह दिल्ली, बरेली, पीलीभीत, उत्तराखंड और अन्य ठिकानों पर छिपा था। पुलिस ने आरोपी के मददगारों के बारे में भी पूछताछ की है। सारिक ने कहा कि वह निर्दोष है। 

सारिक ने साजिश के तहत उसे फंसाने की बात कही। आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में पीलीभीत पहुंची थी। एसीपी चौक राजकुमार सिंह का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की गई है। आरोपी का डा. रमीज और उसके माता पिता से आमना सामना कराया जाएगा।





 

Trending Videos
विज्ञापन

पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागने की फिराक में था

एसीपी चौक ने बताया कि पीलीभीत के पंजाबियन गली मोहल्ला फील खाना निवासी सारिक विदेश भागने की फिराक में था। उसने पासपोर्ट भी बनवा लिया था। आरोपी के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम था। पूछताछ में उसने बताया कि वह रमीज का दोस्त था। उसके कहने पर ही वह निकाह के जाली कागजात और अन्य व्यवस्थाएं करता था।

लड़कियों का ब्रेन वॉश करता था डॉ. रमीज

सारिक ने बताया कि उसके पिता अजहर खान की रमीज के पिता सलीमुद्दीन और काजी सैयद जाहिद हसन राणा से अच्छी दोस्ती थी। रमीज लड़कियों का ब्रेन वॉश करता था। वह पीड़िताओं को उनके धर्म की कमियां बताकर झांसे में लेता था। फिर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करता था। इसमें सारिक मदद करता था। सारिक ने रमीज के साथ मिलकर लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की बात भी कबूल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें