फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : गेस्ट हाउस का हाल बंदकर चल रहा था निजी कंपनी का कार्यक्रम, गेस्ट हाउस में मौजूद थे 250 लोग, प्रोटोकॉल का उल्लंघन

Tue, 18 Jan 2022 01:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकाल का खुला उल्लंघन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर कृष्णानगर पुलिस ने कार्यक्रम को बंद कराया। वहीं आयोजकों व कंपनी के खिलाफ महामारी अधिनियम व धारा 144 का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में कृष्णानगर थानाक्षेत्र के कानपुर रोड स्थित घई गेस्ट हाउस का हाल बंद कर अदर ब्राइट फ्यूचर कंपनी लि. का कार्यक्रम चल रहा था। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के करीब 250 अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकाल का खुला उल्लंघन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर कृष्णानगर पुलिस ने कार्यक्रम को बंद कराया। वहीं आयोजकों व कंपनी के खिलाफ महामारी अधिनियम व धारा 144 का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर आलोक कुमार राय के मुताबिक रविवार शाम दारोगा रवींद्र सिंह भदौरिया, हेड कांस्टेबल चंद्रपाल और सिपाही शिवानंद गश्त कर रहे थे। इस बीच उन्हें घई गेस्ट हाउस में कार्यक्रम के आयोजन और मानक से अधिक लोगों के मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो गेस्ट हाउस का हाल अंदर से बंद था। उसे खुलवाया गया। हाल में 250 से अधिक लोग थे। कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन हो रहा था। कुछ ने मास्क भी नहीं लगा रखा था।

जानकारी करने पर पता चला कि कार्यक्रम का आयोजन ब्राइट फ्यूचर कंपनी लिमिटेड के रोशन कुमार, सैयद चंचल हुसैन द्वारा कराया जा रहा है। मना करने पर कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की। इस पर पुलिस बल थाने से बुलवाकर उन्हें शांत कराया गया। यह लोग हेल्थ संबंधी प्रोडक्ट पर चर्चा कर रहे थे। हाल में शारीरिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा गया था। आयोजकों और कंपनी के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद मौके से भीड़ को हटाया गया।
विज्ञापन


नाइट कर्फ्यू में खुला मिला डिपार्टमेंटल स्टोर
नाईट कर्फ्यू के दौरान गोमतीनगर इलाके में एक डिपार्टमेंटल स्टोर खुला मिला। गोमतीनगर पुलिस ने डिपार्टमेंटल स्टोर के तीन लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया है। गोमतीनगर थाने में तैनात महिला दरोगा वंदना पांडेय शनिवार की रात नाइट कर्फ्यू के चलते गश्त करते हुए विशालखंड-1 पहुंची तो देखा कि रात दस बजे के बाद भी एक डिपार्टमेंट स्टोर खुला है ।  वहां पर लोगों की भीड़ जमा है। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद लोग इधर-उधर हो लिए। दुकान पर एक महिला सुषमा, राकेश और कुनाल सिंह मौजूद थे। पुलिस ने जब तीनों से नाईट कर्फ्यू के उल्लंघन को लेकर सवाल किए तो वह लोग कोई जवाब नहीं दे सके। इस पर पुलिस ने  डिपार्टमेंटल स्टोर को बंद कराया। इस मामले में महिला दरोगा ने अब तीनों के खिलाफ  गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

शराब पीकर घूमने वाला गिरफ्तार
विभूतिखंड थाने में तैनात दरोगा उदयराज निषाद ने तखवा चौराहे के पास से रविवार रात को गश्त के दौरान शराब पीकर घूम रहे नंदकिशोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब उसको रोका तो वह पुलिसकर्मियों से ही बहस करने लगा। इस पर पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ  धारा 269, महामारी अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें