फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Paints Shresth Pradhan Samman : सम्मान पाकर खिले प्रधानों के चेहरे, मंत्री ने की यूपी पुलिस की तारीफ

Sat, 19 Nov 2022 11:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lucknow : एशियन पेंट्स श्रेष्ठ प्रधान के तहत चयनित 30 प्रधानों को प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने सम्मानित किया। अमर उजाला इस कार्यक्रम का मीडिया पाटर्नर रहा। मंत्री ने नवाचार संग गांव का विकास करने वाले प्रधानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
मेहनत का सम्मान... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमित संसाधनों में ग्राम पंचायत का विकास करने वाले श्रेष्ठ प्रधानों का शुक्रवार को सम्मान हुआ। एशियन पेंट्स श्रेष्ठ प्रधान के तहत चयनित 30 प्रधानों को प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने सम्मानित किया। अमर उजाला इस कार्यक्रम का मीडिया पाटर्नर रहा। मंत्री ने नवाचार संग गांव का विकास करने वाले प्रधानों को सम्मानित किया।

विज्ञापन




असीम अरुण ने कहा कि गांव में जमीनी स्तर पर काम करने वाले प्रधानों को सम्मानित करना सौभाग्य की बात है। अच्छे कार्यों को बढ़ावा देने का यह सकारात्मक कदम है। श्रेष्ठ प्रधानों की सफलता की कहानियां सबके सामने आनीं चाहिए। उन्होंने प्रधानों का आह्वान किया कि विकास कार्य में अफसरों संग बेहतर समन्वय रखें। एक दूसरे के सहयोग से बेहतर काम होता है। 

अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी और शक्ति के बीच समन्वय होना चाहिए। चयनित जनप्रतिनिधियों की क्षमता के विकास पर फोकस होना चाहिए। जब कोई प्रधान बनता है तो बहुत छोटा सा प्रशिक्षण होता है। इसलिए विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता है। प्रधान को काम समझाने वाला कोई नहीं होता है। प्रधानों के लिए एक हेल्पलाइन होनी चाहिए जिससे जब उन्हें कोई दिक्कत हो तो वे सलाह ले सकें। 
विज्ञापन


उन्होंने तकनीक का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने का आह्वान करते हुए यूपी 112 का जिक्र किया। कहा, पहले लोगों को समय पर पुलिस न पहुंचने की शिकायत थी। अब पुलिसकर्मी एक सुपर सिस्टम के तहत काम कर रहे हैं। रिस्पांस टाइम बेहतर हुआ है। यह सब तकनीक के प्रयोग से संभव हुआ है। तकनीक संग विकास हमेशा बेहतर परिणाम देता है। इस मौके पर एशियन पेंट्स के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की।

विज्ञापन

इन प्रधानों को मिला सम्मान...

- फोटो : amar ujala
  • मेरठ : ऋतु चौधरी, हेमलता, परमेंद्र सिंह, परवेज
  • बागपत : प्रीति धनकड़, आशीष शर्मा
  • बिजनौर : अवनीश कुमार
  • कानपुर : नदिमुद्दीन (पप्पू), सोने लाल गुप्ता, ओमकार पाल
  • आगरा : अजय कौशिक, भरत सिंह, देवानंद परिहार, मनीष यादव
  • मुरादाबाद : सोनिया सैनी
  • हापुड़ : ललिता सिंह, मंजू चौधरी
  • वाराणसी : लाल बहादुर पटेल
  • लखनऊ : सर्वेश कुमार, शन्नो जायसवाल, शीला देवी
  • बाराबंकी : सुनील कुमार यादव
  • अयोध्या : अभिषेक भद्र सिंह
  • रायबरेली : छोटेलाल
  • फर्रुखाबाद : आशीष मिश्रा
  • महोबा : संदीप पांडे
  • सीतापुर : गीता वर्मा, राजकुमार यादव
  • औरैया : अमरेश पांडे
  • हमीरपुर : कमलेश कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें