फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: बिजली संकट से जूझ रही राजधानी, ट्रांसफार्मर को फुंकने से बचाने के लिए उसके सामने लगाए गए कूलर

Mon, 27 May 2024 03:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Lucknow: यूपी की राजधानी लखनऊ में बिजली फॉल्ट की समस्याएं बढ़ गई हैं। गर्मी की वजह से ट्रांसफॉर्मर को फुंकने से बचाने के लिए बिजली विभाग ने नई पहल की है। 
 
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर को फुंकने से बचाने के लिए उसके सामने लगाए गए कूलर - फोटो : मोहम्मद इमरान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी की वजह से बिजली की डिमांड बढ़ गई है। इधर लगातार फॉल्ट होने की वजह से बिजली संकट गहरा गया है। ट्रांसफार्मर गर्म होकर जल ना जाएं इसके लिए बिजली विभाग ने अनूठी पहल की है। राजधानी के कई इलाकों में ट्रांसफॉर्मर के सामने कूलर लगाए गए हैं। ऐसा इसलिए किया गया है कि ताकि बहुत अधिक गर्मी से वह फुंक ना जाएं। लखनऊ में बिजली फॉल्ट की जो सबसे ज्यादा घटनाएं हो रही हैं उनमें ट्रांसफॉर्मर जलने की घटने सबसे ज्यादा है। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार कूलर उनका तापमान बहुत अधिक बढ़ने से रोकेगा। 

विज्ञापन


सुबह तक जग रहे हैं कर्मचारी
 भीषण गर्मी के बीच लखनऊ में बिजली संकट गहराता जा रहा है। इसे दूर करने के लिए अफसरों, इंजीनियरों व कर्मचारियों को आधी रात से सुबह तक जागना पड़ रहा है। न्यू अंबेडकर उपकेंद्र के बाद शनिवार आधी रात को बिजली संकट से परेशान आशुतोष नगर कृष्णानगर और ई एवं एफ ब्लॉक राजाजीपुरम के लोगों ने इंद्रलोक एवं राजाजीपुरम पाल तिराहा उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। राजाजीपुरम में रात दो बजे और आशुतोष नगर में रात करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

विज्ञापन

नई लाइन बनी, चालू होते ही उठने लगा धुआं

बिजली - फोटो : अमर उजाला
आशुतोष नगर में एबीसी लाइन की ओवर लोडिंग कम करने के लिए शनिवार को नई एबीसी लाइन बनाई गई थी। सात पोल की बनी लाइन को शाम को जैसे ही चालू किया गया तो घंटेभर के भीतर ही तार आपस में चिपक गए और धुआं उठने लगा। कुछ देर बाद एबीसी जलने लगी, जिससे आशुतोष नगर में लगभग 450 घरों की बत्ती गुल हो गई। सूचना के बाद तुरंत टीम ने जली एबीसी हटाकर नई लाइन बनाने की शुरुआत की। इस दौरान बिजली संकट बना रहा तो रात करीब 10 बजे 50-60 लोगों ने इंद्रलोक उपकेंद्र का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर पुलिस बुला ली गई। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी रात 12 बजे तक डटे रहे। नई लाइन रात करीब दो बजे चालू हुई तो राहत मिली।

पुलिस पर प्रदर्शनकारियों को धमकाने का आरोप
राजाजीपुरम के उपभोक्ता दो सप्ताह से बिजली समस्या से जूझ रहे हैं। इससे कारोबारियों का काम प्रभावित हो रहा है। शनिवार रात करीब 10:30 बजे ई और एफ ब्लॉक की बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं को एसडीओ विनय कुमार ने फोन पर जल्द ही बिजली चालू करने का आश्वासन दिया, लेकिन काफी देर तक आपूर्ति चालू नहीं हुई। इससे आक्रोशित लोग रात में एक बजे पाल तिराहा उपकेंद्र पहुंच गए और एक घंटे तक प्रदर्शन किया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन में शामिल राजाजीपुरम व्यापार मंडल के अध्यक्ष रिषभ गुप्ता ने बताया कि मौके पर पहुंची तालकटोरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। बिजली की सप्लाई रविवार सुबह 5.30 बजे चालू हो पाई।एक्सईएन दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि ओवर लोडिंग की वजह से ट्रांसफार्मर में समस्या हो गई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें