फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: अपार्टमेंट के सेकेंड फ्लोर पर पहुंचा गोह मचा हड़कप, वन विभाग की टीम ने दबोचा, कोई नुकसान नहीं

Mon, 27 May 2024 03:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Lucknow: लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में सोमवार की सुबह गोह जैसा जीव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के साथ-साथ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच रही है। 
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने गोह को दबोचा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर सोमवार की सुबह मगरमच्छ पहुंचने की खबर पर हड़कंप पहुंच गया। हालांकि कुछ समय बाद ये स्पष्ट हुआ कि यह मगरमच्छ नहीं गोह जानवर था। जिसे तीन घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


घटना विभूतिखंड के विकल्पखंड 3 की है। यहां पर मल्हौर पुलिस चौकी के पास यश हाइट्स टावर है। इसी के दूसरे फ्लोर पर मगरमच्छ जैसा जीव दिखने पर उसका वीडियो वायरल हुआ। इस दौरान वो कभी लिफ्ट में तो कभी तीसरी मंजिल पर पहुंच गया। इस दौरान सूचना मिलने पर चिनहट थाने की फोर्स भी पहुंच गई। अपार्मेंट के लोगों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी। जू निदेशक अदिति शर्मा ने पुष्टि की कि यह गोह है। वहीं डीएफ सितांशु पांडेय ने बताया कि टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

डिप्टी रेंजर अंकित शुक्ला, वन रक्षक इंदु कुमार सिंह, विनोद कुमार जोशी व मो. फहीम की टीम मौके पर पहुंची। डिप्टी रेंजर ने बताया चार फीट के गोह को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। अंकित शुक्ला के मुताबिक, यह खतरनाक नहीं बल्कि शर्मिली प्रवृत्ति का जानवर है। इस अपार्टमेंट तक मगरमच्छ के आने की कोई गुंजाइश ही नहीं है। कठौता झील में मगरमच्छ नहीं है। कुकरैल यहां से बहुत दूर है। इस घटना से किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

देखिए पूरी घटना का वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें