पुलिस की आत्महत्या की कहानी में पेच है। शव जमीन पर थे, जबकि रस्से के टुकड़े पेड़ की डाल पर बंधे थे। यदि दोनों ने रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या की तो शव जमीन पर कैसे आ गए? इसी आधार पर ग्रामीण दोनों की हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस इसे खारिज कर रही है।
जैकेट पर किसने लिखी अंतिम इच्छा
आम के पेड़ पर एक काले रंग कीक जैकेट भी टंगी थी। जैकेट पर लिखा था कि हमारी आखिरी इच्छा है कि हम दोनों को साथ दफनाया जाए, क्योंकि हम शादीशुदा हैं। जैकेट पर ये किसने लिखा, पुलिस इसकी जांच कर रही है। जैकेट के पास ही एक गुलाबी रंग का दुपट्टा भी पेड़ पर टंगा था।
आठ मार्च से लापता था लक्ष्मी
दीपू की पत्नी का डेढ़ साल पहले देहांत हो गया था। वह काकोरी के चिकौली गांव में निर्माणाधीन सरकारी पानी की टंकी पर मजदूरी करता था। लक्ष्मी के परिजनों के मुताबिक वहीं पर दीपू की मुलाकात लक्ष्मी से हुई। दोनों में प्रेम हो गया। आरोप लगाया कि 8 मार्च को ट्रांसपोर्टनगर में इंटर की परीक्षा देने गइ्र लख्मी को परीक्षा के बाद दीपू अपने साथ ले गया। परिजन लक्ष्मी की तलाश में दीपू के घर भी पहुंचे थे, लेकिन न दीपू मिला न लक्ष्मी।