आधी सर्दी बीत जाने के बाद शुरू हुई शीतलहरी के चलते राजधानी में शनिवार की रात अब तक की सबसे ठंडी रात रही और न्यूनतम पारा गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस तक चला गया।
अधिकतम पारा गिरने से ठंड का असर ज्यादा रहा। वहीं, रविवार को रुक-रुक चली सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। राजधानी के कई इलाकों में कोहरे की चादर छाई रही।
29 दिन पहले 20 दिसंबर को भी न्यूनतम पारा 4 डिग्री तक गिर गया था। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मौसम की यह उठापटक यूं ही बनी रहने की संभावना है। सुबह व देर रात कोहरा छाए रहने की आशंका है।