फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: बारिश से बचने के लिए निर्माणधीन बिल्डिंग में खड़ी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, 5 मजदूरों ने की हैवानियत

Wed, 08 Apr 2026 06:37 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में एक निर्माणीधीन इमारत में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। काम कर रहे मजदूरों ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बारिश से बचने के लिए एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में खड़ी किशोरी के साथ वहां काम कर रहे मजदूरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना आशियाना क्षेत्र की है। किशोरी क्षेत्र में ही बच्चों की देखभाल का काम करती है। पुलिस ने पांच मजदूरों को हिरासत में लेकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


किशोरी रोज की तरह मंगलवार शाम को भी काम पर जा रही थी। रास्ते में बारिश के दौरान वह बिल्डिंग में खड़ी हो गई। आरोप है कि बिल्डिंग में काम कर रहे एक मजदूर ने किशोरी को खींच लिया और उसके साथ दरिंदगी की। उसके साथी इस दौरान पहरा देते रहे। कुछ देर बाद दूसरा मजदूर किशोरी के पास पहुंचा तो किशोरी ने संघर्ष किया।

 इस पर आरोपियों ने किशोरी के हाथ पैर बांध दिए। इस बीच जिस महिला के घर पर किशोरी काम करती है उसने समय से काम पर न आने पर किशोरी के बारे में पड़ोसियों से पूछा। पड़ोसी ने बताया कि किशोरी पड़ोस में दिखी थी। सूत्रों के मुताबिक किशोरी ने महिला को बताया था कि पड़ोस में काम करने वाले कुछ लोग उस पर गंदी नजर रखते हैं। शक होने पर महिला ने पड़ोसियों को इसके बारे में बताया। स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन बिल्डिंग में खोजना शुरू किया तो किशोरी बदहवास हालात में तीसरे तल पर मिली। नाराज लोगों ने छत की टंकी के पास छिपे मजदूरों की पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को लोकबंधु अस्पताल लेकर गई। मजदूरों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


किशोरी को पीटा, मुंह में कपड़ा भी बांधा
जांच में पता चला कि आरोपियों ने किशोरी को पीटा था। उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया था। डीसीपी मध्य का कहना कि एक किशोर ने दुष्कर्म किया है। अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोरी की हालत सामान्य है। सभी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें