फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, माफिया और गुंडों पर योगी सरकार के एक्शन से अखिलेश बहुत कष्ट में हैं

Wed, 25 May 2022 04:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा सरकार में पाले गए गुंडो और माफिया का नाश करने का बीड़ा योगी सरकार ने उठाया जिसका सपा को छोड़ कर पूरा प्रदेश वाही वाही कर रहा है। 
विज्ञापन
स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार ने पिछले पांच साल में जो किया और अब दूसरी पारी में जो कर रही है उसका सबसे बड़ा कष्ट अखिलेश यादव को है। सपा सरकार में पाले गए गुंडो और माफिया का नाश करने का बीड़ा योगी सरकार ने उठाया जिसका सपा को छोड़ कर पूरा प्रदेश वाह वाही कर रहा है। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पांच साल झूठ और फरेब का संसार खड़ा किया और अब सदन में भी वह झूठ ही बोल रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखिलेश खिसियाहट में सदन की गरिमा भी भूल गए हैं और अनर्गल बातें करके सदन का बहूमूल्य समय नष्ट कर रहे हैं। अगर वाह सकारात्मक और जनहित की बात करें तो सरकार और जनता दोनों ही पसंद करेगी लेकिन ऐसा उनका चरित्र ही नहीं है। अखिलेश इसको स्वीकार क्यों नही कर रहे हैं कि योगी के कार्यकाल में पिछले पांच साल में एक भी दंगा नही हुआ जबकि अखिलेश के समय में 2012 से 2017 के बीच लगभग एक हजार दंगे हुए थे। 

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अखिलेश कुछ भी बोलने से पहले यह विचार कर लें कि जनता ने उन्हें लगातार दो बार खारिज किया है। इसका कारण भी स्पष्ट है कि योगी सरकार ने सबको सुरक्षा एवं सबको सम्मान, अपराध एवं अपराधियों के प्रति ज़ीरो टोलरेंस, प्रदेश में शांति और सौहार्द स्थापित करने, महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, माफिया राज समाप्त करके प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज लाने का जो संकल्प लिया है उसका जनता हृदय से स्वागत कर रही है।     
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश के 50 कुख्यात माफिया अपराधियों के द्वारा अर्जित सम्पतियों से 1438 करोड़ की सम्पत्ति जब्त की व ध्वस्तीकरण के माध्यम से अवैध कब्जा हटवाया गया। कुल मिला कर विभिन्न माफियाओं व अन्य अपराधियों की कुल 24 अरब 14 करोड़ की सम्पति का जब्तीकरण/ध्वस्तीकरण किया गया जो अखिलेश को भले ही नही भाए लेकिन जनता इसका पूरा समर्थन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें