फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: ये करतूत तहजीब के शहर पर दाग है..., छात्र ने कहा, घटना से आहत हूं, उसकी दोस्त को सदमा लगा है

Thu, 01 Aug 2024 09:54 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के गोमती नगर में उत्पात का शिकार हुआ छात्र और छात्रा घटना से आहत हैं। युवक का कहना है कि छात्रा को सदमा लगा है।
विज्ञापन
उत्पातियों ने युवती को नीचे गिरा दिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज जो हुआ वह कभी सपने में भी सोच नहीं सकता...। यकीन नहीं हो रहा कि तहजीब के शहर लखनऊ में मेरे और मेरी दोस्त के साथ ऐसा हुआ...। वह भी दिनदहाड़े और सरेराह। उपद्रवियों की ये करतूत लखनऊ पर दाग है। शहर में निकलने में डर लगने लगा है।

विज्ञापन


ये कहना है कि उस पीड़ित छात्र का जो अपनी महिला मित्र के साथ गोमतीनगर से गुजर रहा था और उसके साथ हुड़दंगियों ने अभद्रता और छेड़छाड़ की। पीड़ित छात्र ने अमर उजाला को बताया कि घटना के बाद से उसकी दोस्त खौफ में है। वह घर में कैद हो गई है। उसको बाहर तक निकलने में डर लग रहा है। अराजक युवकों की करतूत भरे दहशत के पल उसके दिल और दिमाग में कैद हो गए हैं।

ये भी पढ़ें - गोमती नगर में सरेराह युवती से अभद्रता मामले में अब तक चार गिरफ्तार, वीडियो से हुई पहचान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूरे प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में हुई रिकॉर्ड बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
विज्ञापन


मुझे लगा मदद करेंगे...
छात्र ने कहा कि दूर से दिखाई दिया कि पुल के नीचे व आसपास काफी पानी भरा है। वहां पर तमाम लोग खड़े हैं। ऐसा लगा कि शायद जो गाड़ियां पानी में फंस रही हैं, उनको निकलवाने में ये लोग मदद कर रहे होंगे। वहां पहुंचा तो पता चला कि ये उपद्रवी हैं। वे नोचने को दौड़ पड़े।

मन कर रहा है कि एक-एक को सबक सिखाऊं
छात्र दहशत में होने के साथ साथ गुस्से में भी है। उसने कहा कि मन कर रहा है कि जिन लोगों ने अभद्रता की है, उनमें से एक एक को सबक सिखाऊं। छात्र ने बताया कि हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए वहां से किसी तरह से निकल पाया। 1090 पर कॉल कर शिकायत की। पुलिस कमिश्नर दफ्तर में फोन किया। तब पुलिसकर्मी वहां पहुंचे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें