फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET: ओएमआर सीट फटी होने से छात्रा का रिजल्ट अटका, एनटीए पर लगाया आरोप, हाईकोर्ट में याचिका

Tue, 11 Jun 2024 05:05 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

लखनऊ की छात्रा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर परीक्षा परिणाम को चुनौती दी है। उनका कहना है कि पेपर में आंसर की के हिसाब से उनके 715 नंबर आ रहे हैं।
विज्ञापन
फटी हुई ओएमआर सीट दिखाती छात्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट में ओएमआर सीट फटी होने के कारण लखनऊ की प्रतियोगी छात्रा आयुषी सिंह का परीक्षा परिणाम अटक गया। छात्रा ने नेशनल टेस्ट एजेंसी (एनटीए) पर ओएमआर सीट फाड़े जाने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर नाराजगी जताई है। साथ ही हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए उसकी उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कराने की गुहार लगाई है। यह मामला सोशल मीडिया चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


मेडिकल की तैयारी कर रहीं आयुषी सिंह ने बताया कि जिस दिन परीक्षा परिणाम जारी हुए उस दिन उन्होंने अपना रिजल्ट चेक करने के वेबसाइट खोली तो उनका परिणाम नहीं दिखा। इसके एक घंटे बाद उन्हें एनटीए की ओर से एक मेल आया, जिसमें जानकारी दी गई कि ओएमआर सीट फटी होने के कारण उनका रिजल्ट नहीं जारी किया गया है।

इस पर उन्होंने एनटीए से कॉपी दिखाने की बात कही। एनटीए ने उन्हें फटी ओएमआर सीट दिखाई। आयुषी का आरोप है कि जानबूझ कर उनकी ओएमआर सीट फाड़ी गई है। उनके साथ स्कैम हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी कॉपी का मूल्याकंन करवाया जाए।
विज्ञापन




आयुषी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर परीक्षा परिणाम को चुनौती दी है। उनका कहना है कि पेपर में आंसर की के हिसाब से उनके 715 नंबर आ रहे हैं। परिणाम न जारी होने से वह निराश हैं और अवसाद में जा रही हैं। अब न्यायालय से ही न्याय की उम्मीद है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें