फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बरता से टूटीं हड्डी और पसलियां: प्रिया को हाथ-पैर बांध घसीटा, शरीर में जमा था ढाई लीटर खून, डॉक्टर भी कांपे

Wed, 25 Jan 2023 10:53 AM IST
शाहरुख खान सूरज शुक्ला, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ के एसआर कॉलेज की आठवीं कक्षा की छात्रा की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। छात्रा के साथ बर्बरता हुई थी। उसका गला भी दबाया गया था। उसे घसीटा भी गया। छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अमर उजाला के पास मौजूद। एक्सपर्ट ने इसमें आए तथ्यों का विस्तार से विश्लेषण किया।
विज्ञापन
प्रिया मौत मामले में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के एसआर कॉलेज के हॉस्टल में रहनी वाली 13 वर्षीय छात्रा प्रिया राठौर पर बर्बरता की गई थी। उसका गला दबाया गया। घसीटा भी गया। इसके सुबूत प्रिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैं। अमर उजाला के पास प्रिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मौजूद है। शहर के एक बड़े एक्सपर्ट ने पोस्टमार्टम में सामने आए तथ्यों का विस्तार से विश्लेषण कर बताया, रिपोर्ट से स्पष्ट है कि प्रिया की मौत कोई हादसा या आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है।
विज्ञापन


जालौन निवासी जसराम राठौर की बेटी बीकेटी स्थित एसआर कॉलेज से आठवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। वह स्कूल के हॉस्टल में रहती थी। 20 जनवरी की रात प्रिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। 

स्कूल प्रशासन मामला दबाने के लिए बयान बदल रहा था। आखिर में सोमवार रात को जसराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया। प्रिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई बड़े खुलासे हुए। एक्सपर्ट के मुताबिक प्रिया की गले (सर्वाइकल) की सी-7, सी-4 और सी-5 हड्डियां टूटी हैं। 
विज्ञापन


गले में ऐसी चोट भी पाई गई जो गिरने से नहीं, बल्कि गला दबाने या मारने से ही आ सकती है। प्रिया के शरीर के पिछले हिस्से (हिप्स) में रगड़ के निशान थे। जो घसीटे जाने की ओर इशारा करते हैं। मतलब उसका गला दबाया गया और उसे घसीटा भी गया। बर्बरता की वजह से उसके पैर की हड्डी व पसलियां टूटीं। एक्सपर्ट का कहना है कि एक तरह से लिंचिंग कर उसको मारा गया।
Trending Videos

शरीर के अंदर ढाई लीटर खून जमा था

प्रिया की मौत शॉक एंड हेमरेज की वजह से हुई। एक्सपर्ट के मुताबिक मृतका के गर्भाशय व उसके आसपास के हिस्से में ढाई लीटर खून जम गया था। उसके प्राइवेट पार्ट पर किसी तरह की कोई चोट नहीं पाई गई।

चोटें बताती हैं कि प्रिया ने बचाव के लिए किया था संघर्ष

हाथों के पंजों पर चोट के निशान...पैर का पंजा भी टूटा, कहीं उसके हाथ-पैर तो नहीं बांधे गए। कुछ चोटें ऐसी हैं, जिससे पता चला कि प्रिया ने बचने के लिए संघर्ष किया था। प्रिया के पैर के पंजे की हड्डी टूटी थी। हाथों के पंजों पर भी चोट के निशान हैं। एक्सपर्ट के अनुसार हो सकता है कि प्रिया के हाथ पैर बांधे गए हों। हालांकि, अब पुलिस हत्या के बिंदु पर तफ्तीश कर रही है। विवेचना पूरी होने के बाद एक-एक तथ्य स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

दीवार से महज 3 फीट 11 इंच की दूरी पर मिली लाश...कूदती या धक्का दिया जाता तो जमीन पर खून जरूर बहा होता। फॉरेंसिक टीम ने भी मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। सूत्रों ने बताया कि बिल्डिंग पांच माले की है। बिल्डिंग की दीवार से प्रिया 3 फीट 11 इंच की दूरी पर पड़ी मिली थी। ऊंचाई से कूदने पर दीवार के इतना नजदीक गिरना संभव नहीं है। अगर वह कूदी होती या उसे छत से धक्का दिया गया होता, तो वहां शरीर से बहा खून भी जरूर मिला होता। आशंका है कि उसको मारकर वहां पर फेंका गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें