फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज और यूपी पुलिस विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज और यूपी पुलिस ने अपने मुकाबले जीतते हुए सतीश शुक्ला मेमोरियल जिला फुटबॉल लीग के सुपरलीग चरण में पूरे अंक प्राप्त किए। स्पोर्ट्स कॉलेज ने इंटीग्रल क्लब को 3-1 और यूपी पुलिस ने
विज्ञापन

उजय क्लब को 3-0 से पराजित किया। दिलकुशा ग्राउंड में खेली जा रही लीग में बुधवार का पहला मुकाबला लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज और इंटीग्रल क्लब के बीच खेला गया। मुकाबले का पहला गोल इंटीग्रल के नाम रहा, जो साहबान ने खेल के पांचवें मिनट में किया। एक गोल से पिछड़ने के बाद युवा खिलाड़ियों से सजी स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने हमलों की झड़ी लगा दी। 15वें मिनट में आशुतोष ने साथी खिलाड़ी के पास पर गोल करते हुए कॉलेज को 1-1 से बढ़त
दिलाई। मध्यांतर से पहले शिवम ने इंटीग्रल की रक्षापंक्ति को भेदते हुए गोल किया। मुकाबले के दूसरे हाफ में कॉलेज का पलड़ा भारी रहा, जबकि दूसरी ओर इंटीग्रल के खिलाड़ी संघर्षरत दिखे। इस हाफ में कॉलेज से सत्यम ने गोल
विज्ञापन

किया, जो निर्णायक साबित हुआ। दिन के दूसरे मुकाबले में यूपी पुलिस की भिड़ंत उजय क्लब से हुई। यह मुकाबला एकतरफा रहा, जिसमें यूपी पुलिस के खिलाड़ियों ने दबदबा कायम किया। खेल के 15वें मिनट में सैयद ने गोल दागते
हुए टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। दस मिनट के बाद सैयद ने पुलिस के लिए दूसरा गोल दागा। दूसरे हाफ में भी सैयद एक बार फिर एक्शन में आए और उन्होंने उजय क्लब के रक्षकों को चकमा देते हुए यूपी को 3-0 से आगे कर
विज्ञापन

दिया। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और पुलिस ने 3-0 से मुकाबला अपने नाम किया।

आज के मुकाबले

उजय क्लब बनाम इंटीग्रल क्लब

यूपी पुलिस बनाम दयानंद क्लब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें