कार्रवाई की मांग पर सड़क पर उतरे लोग
परिजनों का आरोप है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन और कॉलोनी के लोग लौलई स्थित पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस की ओर से आरोपी को पकड़ने और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद भी लोगों का आक्रोश शांत नहीं हुआ।
इसके बाद काशीराम कॉलोनी के सैकड़ों लोगों ने एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर एक पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और सड़क जाम कर दी। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि धरना रोकने के लिए पुलिस बल बुलाया गया है। फिलहाल मौके पर धरना जारी है।