फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : कानून व्यवस्था के मुद्दे को गरमाए रखेगी सपा, अब चंदौली जाएंगे अखिलेश यादव, प्रियंका ने भी सरकार पर बोला हमला

Thu, 05 May 2022 11:58 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि ललितपुर में 13 साल की एक बच्ची के साथ गैंगरेप और फिर शिकायत लेकर जाने पर थानेदार के बलात्कार की घटना दिखाती है कि ‘बुलडोजर’ के शोर में कानून व्यवस्था के असल सुधारों को कैसे दबाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रियंका व अखिलेश - फोटो : अमर उजााल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी कानून व्यवस्था के मुद्दे को निरंतर गरमाए रखेगी। जहां भी बड़ी घटनाएं होंगी, वहां पार्टी का प्रतिनिधि मंडल जाएगा। इसमें वरिष्ठ नेताओं के साथ स्थानीय नेता भी शामिल होंगे। प्रतिनिधि मंडल घटनाक्रम पर विस्तार से रिपोर्ट तैयार करेगा, जिसे सदन में भी रखा  जाएगा। इसी रणनीति के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को ललितपुर पहुंचे। अब वह नौ मई को चंदौली जाएंगे।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद समाजवादी पार्टी ने सक्रियता बढ़ानी शुरू कर दी है। सड़क से सदन तक संघर्ष का दावा करने वाली सपा ने विभिन्न घटनाओं पर अपनी रिपोर्ट बनानी शुरू की है। पार्टी की रणनीति है कि जहां भी घटनाएं हो रही हैं, वहां पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिलेगा।  पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि इससे जनता में अपनी उपस्थिति बनी रहेगी और कार्यकर्ताओं को भी एनर्जी मिलेगी। इससे एक तरफ संबंधित क्षेत्र में पार्टी के प्रति सहानुभूति बढ़ेगी तो दूसरी तरफ घटना पर पार्टी प्रतिनिधि मंडल अपनी रिपोर्ट देंगे। इस रिपोर्ट में पुलिस की कार्रवाई, मीडिया रिपोर्ट के तथ्य, परिजनों से बातचीत के तथ्यों को समाहित किया जाएगा।

इन तथ्यों को जरूरत पड़ने पर विधानसभा में सबूत के तौर पर भी रखा जाएगा। अप्रैल माह में सपा का प्रतिनिधिमंडल चंदौली, जौनपुर, श्रावस्ती, मैनपुरी, प्रयागराज, बहराइच, बरेली, शाहजहांपुर, बांदा, देवरिया, प्रतापगढ़, मुजफ्फरनगर और नई दिल्ली जाकर वहां के घटनाक्रम की रिपोर्ट तैयार कर चुका है। बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरी टीम के साथ खुद ललितपुर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन


इसी क्रम में वह नौ मई को चंदौली जा रहे हैं। वहां मृत युवती के परिजनों से मिलेंगे। पार्टी की रणनीति है कि घटनाओं पर रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि प्रदेश में एक के बाद एक जघन्य घटनाएं हो रही हैं। उनका आरोप है कि सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम है। ऐसे में सपा पीड़ितों के साथ खड़ी है। इन घटनाओं को सदन में सबूत के साथ उठाया जाएगा और सरकार की लापरवाही बताई जाएगी।

महिला सुरक्षा के लिए उठाने होंगे गंभीर कदम : प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि ललितपुर में 13 साल की एक बच्ची के साथ गैंगरेप और फिर शिकायत लेकर जाने पर थानेदार के बलात्कार की घटना दिखाती है कि ‘बुलडोजर’ के शोर में कानून व्यवस्था के असल सुधारों को कैसे दबाया जा रहा है। अगर महिलाओं के लिए थाने ही सुरक्षित नहीं होंगे तो वे शिकायत लेकर कहां जाएंगी। प्रियंका ने कहा कि क्या यूपी सरकार ने थानों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए गंभीरता से सोचा है। ललितपुर जैसी घटनाओं को रोकने के लिए महिला सुरक्षा और महिला हितैषी कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर कदम उठाने ही होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें