फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के स्मार्ट सिटी बनने पर आज होगी घोषणा

Tue, 24 May 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के लिए लखनऊ समेत अन्य प्रदेशों के 22 शहरों के चयन को लेकर सोमवार को दिल्ली में केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की बैठक तो हो गई लेकिन घोषणा अभी नहीं हुई है। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू दिल्ली से बाहर थे। इसलिए अब मंगलवार को घोषणा होगी।
विज्ञापन


दरअसल, केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत पहले चरण की सूची में यूपी समेत 23 प्रदेशों के एक भी शहर को स्थान नहीं मिल पाया था।

राज्य सरकारों की आपत्ति के बाद केन्द्र ने वंचित रह गए सभी प्रदेशों से एक-एक शहर को फास्ट ट्रैक मोड में डाल कर स्मार्ट सिटी के लिए प्रस्ताव मांगा था।
विज्ञापन


केन्द्र सरकार ने स्मार्ट सिटी के चयन के लिए एपेक्स कमेटी गठित की। कमेटी द्वारा सभी प्रस्तावों का मेरिट के आधार पर परीक्षण करने के बाद स्मार्ट सिटी की घोषणा होनी है।
विज्ञापन

23 में से 14 शहरों का होना था चयन

इसी मुद्दे पर सोमवार को बैठक बुलाई गई जिसमें 23 में से 14 शहरों का चयन होना था।

एपेक्स कमेटी से मुहर लगने के बाद चयनित शहरों के नाम का एलान केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री को करना था लेकिन नायडू तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह में भाग लेने चेन्नई चले गए। इस नाते स्मार्ट सिटी वाले शहरों की घोषणा नहीं हो पाई।

इस पर उत्तर प्रदेश के सचिव नगर विकास श्रीप्रकाश सिंह का कहना है कि बैठक होने की सूचना तो मिली है, लेकिन घोषणा नहीं हो पाई है।  मंगलवार को घोषणा के बाद ही पता चलेगा कि कौन-कौन से शहरों का चयन हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें