ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर के लिए ड्राइवर की व्यवस्था भी नहीं
कर्मचारी अर्जुन ने आरोप लगाया कि एलएसए के एचआर वैभव त्रिपाठी और जोनल अधिकारी पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं कराते। कर्मचारियों से काम तो कराया जाता है, लेकिन ट्रैक्टर, ट्रॉली और लोडर के लिए ड्राइवर की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। उनका कहना है कि इससे पार्षदों की छवि खराब होती है, जबकि इसमें पार्षदों की कोई गलती नहीं है।
‘दो-तीन हजार रुपये नहीं दिए तो हटाने की धमकी’
अर्जुन ने एलएसए के एचआर वैभव त्रिपाठी और जोनल अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों से हर माह दो से तीन हजार रुपये दिलाने की मांग की जाती है। ऐसा नहीं करने पर नौकरी से हटाने की धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन से पैसे लिए जाते हैं और उनसे एटीएम मांगा जाता है। आरोप है कि एटीएम से पैसे निकालने के बाद बाकी रकम अधिकारियों को देने के लिए कहा जाता है।