फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ग्रिड योजना : 200 करोड़ रुपये से संवारी जाएंगी लखनऊ की सड़कें, दो फेज पास कर चुका है नगर निगम

Fri, 21 Feb 2025 10:26 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश सरकार के बजट में योजना के लिए 800 करोड़ का प्रावधान होने के बाद उम्मीद बंधी है। नगर निगम योजना के दो फेज पास कर चुका है। पहले फेज की सड़कों का काम चल रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार के बजट में सीएम ग्रिड (मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रस्टक्चर डेवलपमेंट स्कीम) योजना में 800 करोड़ का और प्राविधान होने के बाद नगर निगम तीसरे फेज की योजना भी लॉन्च करेगा। इसमें करीब 200 करोड़ रुपये से राजधानी की सड़कों को संवारा जाएगा। नगर निगम दो फेज की योजना पास कर चुका है। पहले फेज पर काम भी हो रहा है। पहले और दूसरे फेज में शामिल कुल 11 सड़कें करीब 300 करोड़ रुपये से संवारी जाएंगी।

विज्ञापन


सीएम ग्रिड योजना के पहले फेज में नगर निगम 186 करोड़ रुपये से सात सड़कों को बना रहा है। पहले फेज में बनाई जाने वाली सड़कों का काम शुरू करने के लिए नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा व महापौर सुषमा खर्कवाल ने भूमिपूजन किया था। यहां योजना के दूसरे फेज की भी घोषणा की गई थी।
इसमें चार सड़कें शामिल हैं। इन पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रदेश सरकार का बजट आने के बाद नगर निगम तीसरे फेज को भी लॉन्च करेगा। इसमें पांच सड़कें शामिल होंगी। इन पर 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जल्द ही सड़कों को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन


बनाई जा रहीं हैं चौड़ी सड़कें
सीएम ग्रिड योजना में नगर निगम पहली बार सात मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों को बना रहा है। पहले नगर निगम कम चौड़ी बनाता था। इनमें गली, मोहल्लों और कॉलोनियों की सड़कें शामिल होती थीं। योजना के तहत 12 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों को भी बनाया जा रहा है। इनका फुटपाथ सही किया जाएगा। नालियां व डिवाइडर भी बनाए जाएंगे। स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। हरियाली भी की जाएगी। फुटपाथ पर बैठने के लिए बेंच भी लगेंगी। बिजली के तारों को भूमिगत किया जाएगा। पानी, सीवर और गैप की पाइपलाइन को सड़क व फुटपाथ से हटाकर डक्ट में शिफ्ट किया जाएगा।

नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह का कहना है कि अभी सीएम ग्रिड योजना में दो फेज पास हुए हैं। पहले फेज का काम चल रहा है। योजना में और बजट मिलने की उम्मीद है। अब तीसरा फेज भी लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें