फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ लूटकांड में ट्विस्ट: सराफ को नहीं पता बैग में कितना सोना था, लुटेरा सिपाही भी पुलिस को लगातार दे रहा चकमा

Sun, 29 Nov 2026 11:04 AM IST
Bhupendra Singh ज्ञान बिहारी मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ में सराफ महेंद्र दास से हुई सोना लूट में नया मोड़ आ गया है। पीड़ित अभी यह स्पष्ट नहीं बता पा रहे कि उनके बैग में दो किलो या उससे अधिक कितना सोना और जेवर थे। उधर, इस वारदात का मुख्य आरोपी और जौनपुर का सर्विलांस सिपाही विनय शंकर अपनी तकनीकी समझ का फायदा उठाकर लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सोना लूटकांड। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी के खुर्दही बाजार में सराफ महेंद्र दास से सोना लूट के मामले में नया मोड़ आ गया है। सराफ ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उन्हें नहीं पता कि बैग में कितना सोना था। इससे माना जा रहा है कि बैग में दो किलो से अधिक सोना और जेवर थे। पुलिस के सामने इसे बरामद करने की चुनौती है। पुलिस जब तक जौनपुर के आरोपी सिपाही विनय शंकर को गिरफ्तार नहीं कर लेती है तब तक स्पष्ट नहीं हो पाएगा कि बैग में कुल कितना सोना था।

विज्ञापन


महेंद्र दास ने पुलिस को बताया कि वह जौनपुर के कारोबारियों व अन्य से रसीद लेकर मिलान करेंगे। उनके बैग में एक किलो सोना के अलावा गला सोना और बड़ी संख्या में जेवर भी थे। गले सोने और जेवर की मात्रा के बारे में अभी तक स्थिति साफ नहीं हो सकी है। उधर, विनय शंकर लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है। वह जौनपुर में सर्विलांस में तैनात रहा है। ऐसे में उसे सर्विलांस की सारी जानकारी है। आरोपी जानता है कि पुलिस से कैसे बचना है। पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन तब तक विनय शंकर वहां से निकल चुका था।

चिह्नित हुआ वारदात में इस्तेमाल वाहन

एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली बसंथ कुमार ने बताया कि वारदात में शामिल एक वाहन को पुलिस ने पहले ही बरामद कर लिया था। इसके अलावा एक अन्य वाहन भी इस्तेमाल किया गया था, जिसे चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही वाहन को कब्जे में ले लिया जाएगा। बस का पीछा करने वाली कार जौनपुर से आई थी। पुलिस का कहना है कि चारों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक नजर में पूरा मामला

पश्चिम बंगाल के सराफ महेंद्र दास जौनपुर से निजी बस से दिल्ली जा रहे थे। उनके बैग में दो किलो से अधिक सोना था। इसकी भनक महेंद्र के जानने वाले कारीगर तिलक को हो गई थी। उसने मुखबिरी की। इसके बाद जौनपुर में तैनात सिपाही विनय शंकर, लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में तैनात सिपाही दुर्गेश और डीआरआई में तैनात सिपाही अविनाश शाही ने साथियों के साथ मिलकर खुर्दही बाजार के पास बस को रोक लिया। महेंद्र को बस से उतारने के बाद आरोपी उनका सोना लूटकर भाग निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें