फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: शादी से इनकार करने पर 12वीं की छात्रा पर एसिड अटैक, बचाने आए माता-पिता पर चाकू से हमला; हालत नाजुक

Sun, 29 Nov 2026 10:27 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में शादी से इनकार करने पर एक रिश्तेदार के बेटे ने छात्रा पर तेजाब फेंक दिया और बीच-बचाव करने आए उसके माता-पिता पर चाकू से हमला कर दिया। तीनों घायलों को केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शादी से इनकार करने पर 12वीं की छात्रा पर एसिड अटैक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा के रिश्तेदार के बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के माता-पिता पर भी चाकू से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


घटना उदयगंज इलाके की सुबह करीब 4 बजे की है। घटना में छात्रा और उसके माता-पिता घायल हो गए। तीनों को केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। आरोपी पीड़ित परिवार के घर के पास ही रहता है। उसके और पीड़ित परिवार के बीच रिश्तेदारी भी है। घटना में आरोपी भी घायल हुआ है। उसे भी केजीएमयू में भर्ती कराया गया है।

शोर सुनकर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसी ने बताया कि छात्रा के पिता कारपेंटर हैं। वहीं, आरोपी कंप्यूटर रिपेयरिंग का काम करता है। सुबह करीब 4 बजे सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान अचानक शोर सुनाई दिया। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जुट गई।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज 

पड़ोसियों के मुताबिक, इसके बाद लोगों ने फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। वहीं, एक छोटे बच्चे ने बताया कि इस घटना को चाचा ने अंजाम दिया है। मामले में युवती के चाचा ने आरोपी युवक के खिलाफ हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल तीनों घायलों का केजीएमयू में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें