फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: नशीला पदार्थ सुंघाकर असिस्टेंट प्रोफेसर से लूट, फिर चलते ऑटो से फेंका, सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

Sun, 20 Oct 2024 03:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Lucknow:इस घटना के बाद अगले दिन असिस्टेंट प्रोफेसर को करीब सात बजे होश  आया तो उन्होंने खुद को ओमेक्स सिटी रोड पर सड़क किनारे पाया।
विज्ञापन
आर्थिक अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीजीआई में ओमेक्स सिटी रोड पर शनिवार रात ऑटो चालक ने चार साथियों संग असिस्टेंट प्रोफेसर को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। बदमाश उनका पर्स लूट कर उन्हें धक्का दे दिया और भाग निकले। रविवार को पीड़ित ने पीजीआई थाने में तहरीर दी।  मोहनलालगंज के मौरावां रोड पर चतुर्वेदी कुंज इलाके में विजय कुमार शुक्ला रहते हैं। वह अंबालिका इंस्टीट्यूट में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।  

विज्ञापन


विजय कुमार के मुताबिक शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने तेलीबाग में वृंदावन गेट से घर जाने के ऑटो बुक किया था। कल्ली के पास पहुंचने पर चालक ने मुख्य सड़क छोड़कर ऑटो ओमेक्स सिटी रोड की ओर घुमा दिया।

सवारी बन कर ऑटो में बैठे थे चार लोग 
विजय के कारण पूछने पर चालक ने दो और सवारियों को बैठाने की बात कही। कुछ दूर चलने पर सुनसान जगह पर चार लोग और ऑटो में सवार हो गए। विरोध पर चारों ने विजय शुक्ला को पकड़ लिया और जमकर पीटा। फिर इनमें से एक युवक ने उनके मुंह पर नशीला पदार्थ से कपड़े पर डाला और उन्हें सुंघा कर बेहोश कर दिया। 
विज्ञापन


अगले दिन आया होश 
असिस्टेंट प्रोफेसर को अगले दिन सुबह करीब सात बजे होश आया तो उन्होंने खुद को ओमेक्स सिटी रोड पर सड़क किनारे पाया। उनके दोनों मोबाइल व बैग गायब था। विजय ने बताया कि बैग में उनका कुछ  कीमती सामान, दवाएं और किताबें थीं। पीड़ित ने पीजीआई थाने में घटना की तहरीर दी। इंस्पेक्टर पीजीआई बृजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। पीड़ित ने घटनास्थल अलग-अलग बताया है। पुलिस टीम को लगाया है। वृंदावन गेट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें