फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : चार वकीलों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, महिला न्यायिक अधिकारी से अभद्रता करने का दर्ज था केस

Fri, 07 Jan 2022 07:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ में तैनात महिला एसीजेएम से कोर्ट में अभद्रता व टिप्पणी करने के मामले में चार साल से फरार चल रहे चार वकीलों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। डीसीपी पश्चिम की तरफ से यह इनाम 2017 में दर्ज हुए मुकदमें में घोषित किया गया है।
विज्ञापन
वकील - फोटो : demo pics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में तैनात महिला एसीजेएम से कोर्ट में अभद्रता व टिप्पणी करने के मामले में चार साल से फरार चल रहे चार वकीलों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। डीसीपी पश्चिम की तरफ से यह इनाम 2017 में दर्ज हुए मुकदमें में घोषित किया गया है। अगर चारों आरोपी वकील कोर्ट में हाजिर नहीं होते हैं तो उनकी संपत्ति भी कुर्क कराई जाएगी।

विज्ञापन


राजधानी में 2017 मे दीवानी कचहरी में एक महिला एसीजेएम तैनात थी। उनकेकोर्ट में किसी मामले की सुनवाई के दौरान वकीलों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान कुछ वकीलों ने उनके साथ अभद्रता की। उनके लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया था।  इस मामले में महिला एसीजेएम ने वजीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें कुछ वकीलों की पुलिस ने तत्काल गिरफ्तारी कर ली। वहीं कुछ अन्य आरोपी वकीलों ने अपनी जमानत करा ली। लेकिन चार वकील शरद यादव, अभिषेक शुक्ला, राजकुमार शर्मा और सौरभ प्रताप सिंह ने न तो जमानत कराई और न ही कोर्ट में हाजिर हुए। पुलिस ने इन आरोपी वकीलों को नोटिस भी भेजा और कई बार दबिश दी लेकिन कोई गिरफ्त में नहीं आया। डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा के मुताबिक इन सभी फरार चल रहे वकीलों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने केलिए भी कोर्ट से अनुमति लेने की अर्जी दी जाएगी।

हाईकोर्ट की मॉनिटरिंग में हो रही विवेचना
कुछ दिन पहले हाईकोर्ट ने वकीलों पर दर्ज मुकदमों के बारे में जानकारी मांगी। कोर्ट ने पुलिस द्वारा रिपोर्ट उपलब्ध न कराने पर डीजीपी, लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सहित कई अधिकारियों को तलब कर लिया। वही आदेश दिया कि वकीलों पर दर्ज मुकदमों की स्थिति के बारे में रिपोर्ट पेश करें। साथ ही हाईकोर्ट ने वकीलों पर दर्ज मुकदमों में अंतिम रिपोर्ट लगाने पर भी स्पष्टीकरण मांगा था। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस की रफ़्तार तेज हुई। आननफानन वकीलों पर दर्ज मुकदमों की विवेचना तेज हो गई। इसी कड़ी में ठंडे बस्ते में पड़े एसीजेएम द्वारा वजीरगंज में दर्ज कराये गये मुकदमें की विवेचना भी दोबारा शुरू हुई। जिसकी मॉनिटरिंग हाईकोर्ट खुद कर रहा है। विवेचना के दौरान फरार वकीलों पर इनाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें