फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़कंप : अमेरिका से लौटा लखनऊ निवासी निकला कोरोना पॉजिटिव, जिस विमान से दिल्ली आया था उसे भी दी गई सूचना

Wed, 08 Sep 2021 08:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

दिल्ली में वह परिवार के तीन लोगों को साथ लेकर सड़क मार्ग से लखनऊ आया। घर पहुंचने पर उसे जुकाम-बुखार की शिकायत हुई। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड होने के बाद कमांड सेंटर से कॉल की गई तो मरीज के अमेरिका से वापस आने की बात सामने आई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका से वापस लौटे आलमबाग निवासी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। टीम मरीज के संपर्क में आए लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर रही है। साथ ही उसका नमूना जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू भेजा है। वहीं जिस विमान से वह दिल्ली आया था उसे भी सूचना भेज दी गई है।

विज्ञापन


आलमबाग निवासी एक सितंबर को अमेरिका से हवाई सफर तय करके दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। वहां पर एंटीजन जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। दिल्ली में वह परिवार के तीन लोगों को साथ लेकर सड़क मार्ग से लखनऊ आया। घर पहुंचने पर उसे जुकाम-बुखार की शिकायत हुई। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड होने के बाद कमांड सेंटर से कॉल की गई तो मरीज के अमेरिका से वापस आने की बात सामने आई। इससे विभाग हरकत में आ गया।

जिला कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग प्रभारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि मरीज के परिवार के तीन सदस्यों की भी जांच कराई गई। सभी की एंटीजन व आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं मरीज के संपर्क में आने वालों की भी जांच कराई गई।  15 दिन बाद मरीज के संपर्क में आने वालों की दोबारा जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें