फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : कांशीराम के 19वें परिनिर्वाण दिवस जगह-जगह कार्यक्रम, जानें शहर का डायवर्जन प्लान

Tue, 07 Oct 2025 09:08 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में कांशीराम के 19वें परिनिर्वाण दिवस पर बृहस्पतिवार को कांशीराम स्मारक स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन
लखनऊ में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में कांशीराम के 19वें परिनिर्वाण दिवस पर बृहस्पतिवार को कांशीराम स्मारक स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसलिए कई इलाकों में डायवर्जन लागू रहेगा। डायवर्जन सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक रहेगा।

विज्ञापन


1. कानपुर मार्ग/आलमबाग/पारा की तरफ से आने वाला सामान्य यातायात बाराबिरवा चौराहा से गीतापल्ली मोड़, बंगलाबाजार चौराहा, कांशीराम स्मारक स्थल की तरफ नहीं जाएगा। ये यातायात बौद्ध बिहार (बदनाम लडडू) मार्ग या आलमबाग चौराहा, टेढ़ी पुलिया आलमबाग चौराहा या पिकेडली तिराहा होते हुए जाएगा।

2. बगलाबाजार पुल चौराहा से गीतापल्ली मोड़, कांशीराम स्मारक स्थल, पकरी पुल चौराहा, बाराबिरवा चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात बंगला बाजार पुल पारकर बौद्ध बिहार मार्ग या बंगला बाजार पुलिस चौकी तिराहा, किला चौराहा या जेल हाउस चौराहा, फतेहअली तालाब तिराहा होते हुए जाएगा।
विज्ञापन

3. चारबाग/केकेसी की तरफ से आने वाला सामान्य यातायात कुंवर जगदीश चौराहा से जेल हाउस चौराहा, बंगला बाजार चौराहा की तरफ नहीं जाएगा। ये यातायात फतेहअली तालाब, आलमबाग या छप्पन चौराहा, करियप्पा चौराहा होते हुए जाएगा।

4. गोमतीनगर/हजरतगंज से अमौसी एयरपोर्ट/कानपुर रोड की तरफ जाने वाला सामान्य यातायात कुंवर करियप्पा चौराहा से कुंवर जगदीश चौराहा, जेल हाउस चौराहा, कांशीराम स्मारक स्थल की तरफ नहीं जाएगा। ये यातायात करियप्पा चौराहा से तेलीबाग चौराहा, उतरेठिया चौराहा, शहीद पथ होकर जाएगा।
5. फतेह अली तालाब चौराहा से जेल हाउस चौराहा, बंगला बाजार चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात आलमबाग टेढ़ी पुलिया या कुंवर जगदीश चौराहा, करियप्पा चौराहा होकर जाएगा।

6. रायबरेली मार्ग से आने वाला सामान्य यातायात तेलीबाग पुल चौराहा से बंगला बाजार पुल चौराहा की तरफ नहीं जाएगा। ये यातायात तेलीबाग बाजार, सुभानीखेड़ा चौराहा, करियप्पा चौराहा होकर जाएगा।
7. सुभानीखेड़ा चौराहा/गन्ना अनुसंधान तिराहा से एसीपी कैंट कार्यालय मोड़ की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात तेलीबाग बाजार, तेलीबाग चौराहा या करियप्पा चौराहा होकर जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें