फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : प्रियंका गांधी ने कहा, घोषणापत्र में पुरानी पेंशन का वादा नहीं, पर राजस्थान के फैसले का स्वागत

Thu, 24 Feb 2022 11:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में पुरानी पेंशन कर्मचारियों की एक बड़ी मांग है। इसे सपा ने अपने घोषणापत्र में प्रमुखता से स्थान दिया है। राजस्थान सरकार के बुधवार को राज्य में पुरानी पेंशन स्कीम लागू किए जाने पर प्रियंका ने ट्वीट किया कि कांग्रेस पार्टी सरकारी कर्मियों के हितों के लिए पूरी तरह से समर्पित है।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र उन्नति विधान में यूपी में पुरानी पेंशन देने का वादा तो नहीं किया, लेकिन राजस्थान सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने पुरानी पेंशन योजना लागू करके सरकारी कर्मियों के हित में बड़ा फैसला किया है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने उन्नति विधान में सरकारी व संविदा कर्मियों के लिए कई वादे किए हैं, पर पुरानी पेंशन योजना की मांग पर बीच का रास्ता निकालने की बात कही। यह भी कहा गया है कि सरकारी कर्मचारियों की पेंशन योजनाओं में राज्य सरकार के अंशदान को बढ़ाया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों की न्यूनतम गारंटी पेंशन की मांग को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।

यूपी में पुरानी पेंशन कर्मचारियों की एक बड़ी मांग है। इसे सपा ने अपने घोषणापत्र में प्रमुखता से स्थान दिया है। राजस्थान सरकार के बुधवार को राज्य में पुरानी पेंशन स्कीम लागू किए जाने पर प्रियंका ने ट्वीट किया कि कांग्रेस पार्टी सरकारी कर्मियों के हितों के लिए पूरी तरह से समर्पित है। हमने जनता के हित में काम किया है, काम करते रहेंगे।
विज्ञापन


हमारी सरकार बनने पर देंगे पुरानी पेंशन : शुक्ला
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला से यह मुद्दा चुनावी घोषणापत्र में शामिल न करने के बाबत सवाल किया गया। तो उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस लगातार अध्ययन कर रही थी। यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर राजस्थान की तरह ही पुरानी पेंशन स्कीम यहां भी लागू की जाएगी।

साबित हुआ कि हमारी मांग जायज : तिवारी
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष और अब सपा में शामिल हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि हम लंबे समय से पुरानी पेंशन के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। राजस्थान सरकार की इस घोषणा से साबित हो गया है कि हमारी मांग सही है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें