फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: तेज रफ्तार डंपर ने पीआरडी जवान को कुचला, मौत के बाद अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 24 Mar 2024 04:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

लखनऊ के पारा इलाके में एक डंपर ने बाइक सवार पीआरडी जवान को टक्कर मार दी। उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के पारा इलाके में रविवार सुबह तिकोनिया तिराहे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पीआरडी जवान को टक्कर मार दी। उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने एक टीएसआई पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया।

विज्ञापन


ठाकुरगंज के हाता सूरत सिंह निवासी शिवा कनौजिया 25 पीआरडी में जवान थे। उनकी ड्यूटी आगरा एक्सप्रेस- वे के जीरो प्वाइंट पर ट्रैफिक व्यवस्था में लगी थी। रविवार की सुबह करीब 10 बजे शिवा बाइक लेकर ड्यूटी के लिए निकले। 10.30 बजे वह पारा के तिकोनिया तिराहे के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से एक तेज रफ्तार डंपर ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में शिवा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पारा पुलिस ने शिवा को इलाज के लिए कृष्णानगर स्थित लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। 

हादसे की खबर मिलते ही शिवा के परिजन अस्पताल पहुंच गए। उन लोगों ने घटनास्थल पर मौजूद एक ट्रैफिक दारोगा पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा व नारेबाजी की। नाराज लोगों का आरोप था कि ट्रैफिक दारोगा के सामने हादसे हुआ और उन्होंने घायल की कोई मदद नहीं की। 
विज्ञापन


अगर ट्रैफिक दारोगा समय रहते घायल शिवा को अस्पताल पहुंच देते तो शायद उनकी जान बच जाती। अस्पताल में हंगामे की खबर पाकर पहुंची कृष्णानगर पुलिस ने किसी तरह उन लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक डंपर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद बाइक सवार पीआरडी जवान शिवा ने हेलमेट पहन रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें