फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : प्रसपा ने फ्रंटल संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए, मुख्य कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष चयन का इंतजार

Fri, 06 May 2022 07:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा है कि मुख्य कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कई नामों पर विचार चल रहा है। जल्द ही मुख्य कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष की भी घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने अपने फ्रंटल संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। चुनाव के बाद सभी कार्यकारिणी भंग कर दी गई थीं। अब मुख्य कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष चयन पर सबकी निगाह लगी है।

विज्ञापन


प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने बुधवार को फ्रंटल संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। आशुतोष त्रिपाठी को प्रसपा युवजन सभा, नितिल कोहली को यूथ ब्रिगेड, दिनेश यादव को छात्र सभा, मोहम्मद आलिम खान को लोहिया वाहिनी, अनिल वर्मा को पिछड़ा वर्ग, शम्मी वोहरा को महिला सभा, संगीता यादव को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, अजीत चौहान को अधिवक्ता सभा तथा रवि यादव को शिक्षक सभा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा है कि मुख्य कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कई नामों पर विचार चल रहा है। जल्द ही मुख्य कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष की भी घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें