फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से टूटे पोल, पांच लाख की आबादी झेलेगी बिजली का संकट

Sat, 28 May 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
40 किमी. की रफ्तार से चली हवाएं और तेज अंधड़ ने भले ही तपन से राहत दी हो, लेकिन आंधी के चलते राजधानी के 25 लाख लोगों ने शुक्रवार को भीषण बिजली संकट से जूझना पड़ा। इतना ही नहीं आंधी से क्षतिग्रस्त हुए पोल, टूटे तार और लाइन में आए फॉल्ट को दुरुस्त करने के लिए शनिवार को पांच लाख लोगों को बिजली संकट भुगतना होगा। 
विज्ञापन


लेसा शनिवार को क्षतिग्रस्त 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन की मरम्मत के लिए पांच लाख आबादी की ढाई घंटे तक बत्ती बंद करेगा। यानी सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक चंदरनगर, रेलवे पावर हाउस, न्यू आलमबाग, नहरिया, इंद्रलोक, गेहरू, नादरगंज, मेमोरा की बिजली सप्लाई बंद की जाएगी।

इसके  कारण कानपुर रोड के बनी, हरौनी, बंथरा, सरोजनीनगर, नादरगंज, अमौसी, ट्रांसपोर्टनगर, शहीद पथ, कृष्णानगर, आलमबाग, समर विहार कॉलोनी, आदर्शनगर, चंदरनगर एवं तालकटोरा रोड सहित 100 से अधिक मोहल्लों की बिजली प्रभावित होगी। 
विज्ञापन


इसी प्रकार उतरेटिया उपकेंद्र से 33 केवी बिजली सप्लाई को बंद रखेगा। यहां पर सरोजनीनगर से आने वाली 33 केवी केबल पर कार्य करेगा। इससे उतरेटिया एवं निलमथा क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक बत्ती नहीं आएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें