गैंगस्टर एक्ट तथा चोरी की कई घटनाओं के मामले में न्यायालय से वांछित क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी आरोपी विशाल भुर्जी को सोमवार की रात लगभग 9 बजे पकड़ने गए सैदापुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रिंस कुमार बालियान से घरवालों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सोशल मीडिया पर भी घटना वायरल हो रही है।
बताते हैं कि रघुनाथपुर में रात के समय जैसे ही चौकी इंचार्ज प्रिंस कुमार विशाल के घर पहुंचे, आरोपी का पिता, बहन तथा मां ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि महिलाओं ने दांत व मुंह पर काटकर उन्हें जख्मी कर दिया। उनके चेहरे तथा बांह पर मारपीट की चोट के कई जख्म हैं। सोशल मीडिया पर घटना वायरल हो रही है।
ये भी पढ़ें - चन्द्रग्रहण: सात सितंबर को भारत में पड़ेगा ग्रहण, नहीं हो सकेंगे रामलला के दर्शन; सूतक का समय हुआ तय
ये भी पढ़ें - रामस्वरूप यूनिवर्सिटी ने दी सफाई... चल रही नवीनीकरण की प्रक्रिया, बिना सूचना पहुंचे थे कार्यकर्ता
ग्रामीणों के मुताबिक मारपीट के दौरान चौकी इंचार्ज की वर्दी भी फट गई थी। किसी तरह हमले से बचकर चौकी प्रभारी ने थाने पर फोर्स को सूचना दी। पुलिस दल के पहुंचने के पहले ही पूरा परिवार घर में ताला लगाकर भाग गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर हमलावरों का पता लगा रही है। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया सब इंस्पेक्टर प्रिंस कुमार की तरफ से सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, गाली गलौज आदि करने का केस दर्ज कराया गया है। न्यायालय से वांछित आरोपी की तलाश की जा रही है।