फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: घुसपैठिये को रिमांड पर लेगी पुलिस, साथियों के बारे में करेगी पूछताछ; गिरफ्तार हुआ था बांग्लादेशी

Wed, 26 Nov 2025 04:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पुलिस ने ठगी के मामले में बांग्लादेशी हसन को साथी के साथ गिरफ्तार किया था। उसने गुल्लू सोनकर को 300 रियाल देने का झांसा देकर दो लाख रुपये ठग लिए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के वजीरगंज की पुलिस ठगी के मामले में जेल में बंद बांग्लादेश के गोपालगंज के गोहाला गांव निवासी हसन शेख को रिमांड पर लेगी। पुलिस इसकी तैयारी कर रही है। रिमांड पर लेकर पुलिस उसके साथ घुसपैठ करने वाले दो साथियों के बारे में पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


बांग्लादेशी हसन शेख और पश्चिम बंगाल के रहने वाले उमर शेख ने 16 नवंबर को निशातगंज निवासी चूड़ी दुकानदार गुल्लू सोनकर को 300 रियाल देने का झांसा देकर दो लाख रुपये ठग लिए थे। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें - सिद्धि में बदला सदियों का संघर्ष...पूरी हुई कामना, फैसले से प्राण प्रतिष्ठा तक राम मंदिर का गौरवशाली सफर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश में ठंड और कोहरे का अलर्ट, दो दिन के बाद कुछ इस तरह से यू-टर्न लेगा मौसम; पूर्वानुमान जारी


हसन के संपर्क में थे दोनों: पुलिस सूत्रों के मुताबिक हसन के साथ घुसपैठ करने वाले दो अन्य लोग लगातार उसके संपर्क में थे। रिमांड में लेकर पुलिस और खुफिया एजेंसी दोबारा उससे पूछताछ करेंगी। पुलिस उसे दिल्ली और मुंबई ले जा सकती है। साथ ही पुलिस पश्चिम बंगाल और दिल्ली के थानों में दर्ज मामलों को भी जानकारी हासिल करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें