फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : पुलिस ने दस मिनट में बचाई युवक की जान, गुस्से में फंदे पर लटक गया था...सूचना पर पहुंची

Tue, 11 Nov 2025 01:49 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में मंगलवार को हैरान करने वाला मामला सामने आया है। विवाद होने पर पति ने कमरे का दरवाजा बंद कर फंदे पर लटक गया। पुलिस ने उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
सिपाहियों को सम्मानित किया जाएगा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के कुढा गांव में मंगलवार की सुबह पत्नी से विवाद होने पर पति ने कमरे का दरवाजा बंद कर फंदे पर लटक गया। सूचना मिलने के दस मिनट के अंदर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से उतारकर उसकी जान बचाई। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार की सुबह लगभग ग्यारह बजे गांव के गुड्डू (32) ने पत्नी से विवाद होने पर कमरे का दरवाजा बंद कर फंदा लगाने लगा। युवक के भाई विशाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


एसीपी विकास कुमार पांडेय ने बताया सूचना के दस मिनट के भीतर कुढा गांव के पास भृमण कर रहे सिपाही किशन जायसवाल व सतेंद्र युवक के घर पहुंचे और बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और फंदे पर लटके युवक को फंदे से उतारकर उसकी जान बचाई। सराहनीय कार्य के कारण उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें