फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: यूपी में हाई अलर्ट...एटीएस ने पांच को हिरासत में लिया, मड़ियांव में डॉक्टर के घर दी दबिश

Tue, 11 Nov 2025 01:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

दिल्ली में सोमवार शाम को हुए विस्फोट को लेकर पुलिस व एटीएस की टीमों ने कई जिलों में छापेमारी की। इस दौरान पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे एटीएस व पुलिस के जवान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में सोमवार शाम को हुए धमाके के बाद यूपी में हाई अलर्ट है। पुलिस व एटीएस की टीमें संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। सहारनपुर में एटीएस ने डॉक्टर अदील अहमद के करीबी बताए जा रहे तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों से गोपनीय स्थान पर पूछताछ की जा रही है। वहीं, दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


यूपी डीजीपी ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए स्थिति की समीक्षा की। राजधानी लखनऊ के मड़ियांव में डॉ. परवेज अहमद अंसारी के घर जम्मू कश्मीर पुलिस, एटीएस व लखनऊ पुलिस ने दबिश दी। हालांकि, डॉक्टर नहीं मिला। टीमें सुबह सात बजे से मौजूद रहीं। लखनऊ अलीगंज के एसीपी सैयद अरीब अहमद ने कहा कि मड़ियांव में जम्मू कश्मीर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिस घर में छानबीन की गई है वो डॉ. परवेज अहमद अंसारी का है।



राम मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई गई, वरिष्ठ अफसरों को दिए गए निर्देश
सोमवार को धमाके के बाद ही यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है साथ ही राम मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील धार्मिक स्थलों, जिलों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के आदेश दिए गए हैं। गश्त, चेकिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


प्रमुख शहरों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती
लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और बाजारों में भी सुरक्षा बाढ़ की गई। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की गई है कि वे किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी
विज्ञापन

तुरंत पुलिस को दें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें