फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पुलिस स्मृति दिवस सोमवार को, शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक

Sun, 20 Oct 2024 09:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Police Memorial Day: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राजधानी स्थित पुलिस लाइन में शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेंगे।
 
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राजधानी स्थित पुलिस लाइन में शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा पुलिसकर्मियों का वर्दी भत्ता बढ़ाने, मृतक आश्रितों की भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा के नियमों को शिथिल करने समेत पुलिसकर्मियों के कल्याणार्थ कुछ अहम घोषणाएं भी कर सकते हैं। बता दें कि पुलिस स्मृति दिवस में इस बार फतेहगढ़ के शहीद आरक्षी रोहित कुमार और कन्नौज के शहीद आरक्षी सचिन राठी के परिजनों को योगी सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन


पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम को लेकर आज बदली रहेगी आवाजाही
पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम को लेकर सोमवार को यातायात परिवर्तित रहेगा। सुबह छह बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक बदलाव जारी रहेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस शव वाहन, एंबुलेंस, स्कूल वैन व फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को निकलवाएगी।

ऐसे आ-जा सकेंगे वाहन
- निशातगंज से आईटी चौराहे की ओर आने वाले वाहन इंदिरा ओवरब्रिज ढाल तिराहे से सीधे नहीं जा सकेंगे। ये वाहन तिराहे से बाएं न्यू हैदराबाद निशातगंज (पुलिस लाइन के पीछे) से एनसीसी कार्यालय, बंधा रोड होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन

- छन्नी लाल चौराहे से सेंट्रल बैंक तिराहे की ओर आने वाले वाहन सेंट्रल बैंक तिराहा से पुलिस लाइन अस्पताल गेट नंबर-पांच, आईटी चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन सेंट्रल बैंक तिराहे से बाएं इंदिरा ओवर ब्रिज ढाल तिराहे से सीधे निशातगंज या दाएं न्यू हैदराबाद निशातगंज से एनसीसी कार्यालय, बंधा रोड होकर जा सकेंगे।
- अयोध्या रोड, जीटीआई की ओर से आने वाले कॉमर्शियल वाहन (रोडवेज व सिटी बसें) बादशाहनगर चौराहे से निशातगंज, आईटी चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ये बादशाहनगर चौराहे से ओवरब्रिज होते हुए पेपर मिल तिराहा, सुशीला स्मृति वाटिका होकर जा सकेंगे।
- सुभाष चौराहा, हनुमान सेतु या डालीगंज पुल से आने वाले वाहन आईटी चौराहे से पुलिस लाइन गेट नंबर-पांच अयोध्या रोड, निशातगंज की ओर नहीं जा सकेंगे। ये आईटी चौराहे से सीधे या बाएं निराला नगर, विवेकानंद ओवर ब्रिज, कपूरथला, छन्नीलाल चौराहा होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन


नो पार्किंग जोन
आईटी चौराहा से गेट नंबर-पांच (पुलिस अस्पताल), सेंट्रल बैंक तिराहे तक सड़क के दोनों तरफ किसी भी प्रकार के वाहन नहीं खड़े होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें