फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शादी का झांसा देकर महिला से किया यौन शोषण... तीन लाख भी ठगे, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 26 Jul 2025 06:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

शादी का झांसा देकर महिला से यौन शोषण करने और तीन लाख ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने सरोजनीनगर थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में सरोजनीनगर थाना पुलिस ने महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व तीन लाख रुपये ठगने वाले आरोपी रोहित कश्यप को गिरफ्तार किया है। रोहित मूल रूप से उन्नाव के पुरवा ऊंचगांव किला का रहने वाला है।

विज्ञापन


गोरखपुर जिले की रहने वाली पीड़िता की शादी 2017 में हुई थी, पर संतान न होने के चलते पति ने उसको छोड़ दिया था। इसके बाद वह अकेले सरोजनीनगर इलाके में किराये पर रहने लगी थी। यहां उसकी मुलाकात रोहित कश्यप से हुई। आरोप है कि रोहित ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। साथ ही उससे तीन लाख रुपये भी ऐंठ लिए। 

इसी बीच रोहित ने उसे परिवार वालों से भी मिलाया। लेकिन, बाद में आरोपी शादी की बात से मुकर गया। पीड़िता ने जब उससे अपने दिए गए रुपये मांगे तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी रोहित को कानपुर रोड स्थित कामर्शियल तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें