फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नई दिल्ली में लखनऊ के खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक

विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रागिनी सिंह यदुवंशी को दी बधाई। स्रोत ः स्वयं 
विज्ञापन
लखनऊ। नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 21 से 23 जुलाई तक आयोजित तीसरी डब्ल्यूबीसी राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप में लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक जीते। प्रतियोगिता में देश के करीब 24 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


सब जूनियर वर्ग में आर्या त्रिपाठी, सरगम चौरसिया और अथर्व गुलाटी ने स्वर्ण पदक जीते। लक्ष्य चौरसिया, दिव्यांश मिश्रा और रागिनी सिंह यदुवंशी को रजत, सीनियर वर्ग में रीता यादव, बजरंगी पांडेय, आदर्श सिंह और डेनी एलेक्स को रजत पदक मिले। आदित्य लाटवाल ने कांस्य पदक जीता। लखनऊ मुए-थाई एसोसिएशन के महासचिव धर्मेंद्र चौरसिया ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। रजत पदक विजेता रागिनी सिंह यदुवंशी ने प्रतियोगिता के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। रक्षा मंत्री ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें