फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जिला फुटबॉल लीग में दोनों मुकाबले ड्रॉ

विज्ञापन
लखनऊ फुटबॉल लीग में भिड़तीं एसआर क्लब (हरी ) और डीसीए (पीली )की टीमें। -अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। जिला फुटबॉल लीग के तहत शुक्रवार को चौक स्टेडियम में दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में डीसीए क्लब और एसआर क्लब के बीच खेला गया मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। दूसरे मुकाबले में एक्स स्टूडेंट्स मेंस यूनाइटेड क्लब और लखनऊ फाल्कन रिजर्व के बीच खेला गया मैच भी 1-1 से बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन

दिन के पहले मुकाबले में डीसीए क्लब और एसआर क्लब के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। मैच के 30वें मिनट में एसआर क्लब के सिद्धांत ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद डीसीए क्लब ने बराबरी के लिए लगातार प्रयास किए और 48वें मिनट में श्यामल ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने जीत के लिए कई प्रयास किए, लेकिन कोई भी टीम विजयी गोल नहीं कर सकी और मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।

दूसरे मुकाबले में एक्स स्टूडेंट्स मेन्स यूनाइटेड क्लब और लखनऊ फाल्कन रिजर्व के बीच भी कांटे की टक्कर देखने को मिली। मैच के 14वें मिनट में हर्षदीप ने गोल कर एक्स स्टूडेंट्स मेंस यूनाइटेड क्लब को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद लखनऊ फाल्कन रिजर्व ने बराबरी के लिए लगातार दबाव बनाया और 53वें मिनट में गौरव ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने बढ़त हासिल करने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मुकाबला 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

आज के मुकाबले

जिला फुटबॉल लीग में शनिवार को पहला मुकाबला मिलानी क्लब और अलीगंज वॉरियर क्लब के बीच शाम तीन बजे से खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला डिवाइन क्लब और स्पोर्ट्स कॉलेज के बीच शाम 4:30 बजे से होगा।

लखनऊ फुटबॉल लीग में भिड़तीं एसआर क्लब (हरी ) और डीसीए (पीली )की टीमें। -अमर उजाला

लखनऊ फुटबॉल लीग में भिड़तीं एसआर क्लब (हरी ) और डीसीए (पीली )की टीमें। -अमर उजाला

लखनऊ फुटबॉल लीग में भिड़तीं एसआर क्लब (हरी ) और डीसीए (पीली )की टीमें। -अमर उजाला

लखनऊ फुटबॉल लीग में भिड़तीं एसआर क्लब (हरी ) और डीसीए (पीली )की टीमें। -अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें