लखनऊ। मेजबान लखनऊ के खिलाड़ियों ने राज्य कराटे चैंपियनशिप के तीसरे छह स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखा। इसी के साथ टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए अपनी दावेदारी भी मजबूत की।
गौतमबुद्धनगर ने भी शानदार वापसी करते हुए सात स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते। अलीगढ़ के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया। चौक स्टेडियम के इंडोर हॉल में आयोजित चैंपियनशिप में लखनऊ अब तक 14 स्वर्ण पदक जीत चुकी है।
रविवार को लखनऊ के लिए सब जूनियर बालक व्यक्तिगत काता (13 वर्ष) में अरहम खान, सब जूनियर बालक व्यक्तिगत काता (6 वर्ष) में विनायक शर्मा, सब जूनियर बालक व्यक्तिगत काता (9 वर्ष) में सरन खत्री, बालक कुमिते (12 वर्ष, 45 किग्रा से कम) में करन खत्री सब जूनियर बालक व्यक्तिगत काता (10 वर्ष) में आर्यवीर सिंह और सब जूनियर बालक टीम काता (10–13 वर्ष) में अरहम, आरव व तनिश ने शानदार प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीते।
सब जूनियर बालक व्यक्तिगत काता (13 वर्ष) में तोयेश पाल, सब जूनियर बालक व्यक्तिगत काता (8 वर्ष) में कृष्णा यादव, सब जूनियर बालक कुमिते (11 वर्ष, 30 किग्रा से कम) में अक्षय और सब जूनियर बालक टीम काता (10–13 वर्ष) में आर्यवीर, रुद्र व सरन ने रजत पदक जीता।
वहीं शिखर ने सब जूनियर बालक कुमिते (13 वर्ष, 65 किग्रा से अधिक) में, नैमिष पांडेय ने सब जूनियर बालक व्यक्तिगत काता (13 वर्ष) आर्यवीर सिंह ने सब जूनियर बालक कुमिते (10 वर्ष, 30 किग्रा से कम) में, रियांश सक्सेना और इवान अत्रेय ने भी सब जूनियर बालक व्यक्तिगत काता (10 वर्ष) में कांस्य पदक जीते।